लाइव न्यूज़ :

मेरठः मौलाना की पत्नी ने पति का दिया साथ, मदरसे में पढ़ने आई 22 वर्षीय छात्रा के साथ कई वर्षों तक दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने के आरोप में मौलाना गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2025 16:51 IST

Meerut: छात्रा ने आरोप लगाया कि मदरसे में मौलाना ने शारीरिक शोषण किया और गर्भवती हो गई तो उसकी मर्जी के बिना गर्भपात करा दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमदरसे में बिहार निवासी एक छात्रा तीन साल पहले धार्मिक शिक्षा के लिए आई।युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।आरोपी की पत्नी ने अपराध में साथ दिया, बल्कि कई बार पीड़िता को धमकाया भी।

Meerut:मेरठ जिले में लोहिया नगर थाना पुलिस ने मदरसे में पढ़ने आई 22 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर कई वर्षों तक दुष्कर्म करने और जबरन गर्भपात कराने के आरोप में एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक मदरसे में बिहार निवासी एक छात्रा तीन साल पहले धार्मिक शिक्षा के लिए आई। छात्रा ने आरोप लगाया कि मदरसे में मौलाना ने उसका शारीरिक शोषण किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसकी मर्जी के बिना गर्भपात करा दिया गया।

उसने यह भी बताया कि आरोपी की पत्नी ने न सिर्फ इस अपराध में उसका साथ दिया, बल्कि कई बार उसे (पीड़िता को) धमकाया भी। मेरठ के पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और मामले में आगे की जांच की जा रही है। वहीं, एक अन्य घटना में, मेरठ जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाथरूम में युवती की कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थाना मेडिकल के प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महताब निवासी जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना मेडिकल में भारतीय न्याय संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जो वीडियो से संबंधित है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला