लाइव न्यूज़ :

बर्थडे पार्टी में डांस करने लगी बेटियां, साले यूनुस को जीजा सलीम ने चाकू घोंपकर हत्या की, अन्य घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 17:35 IST

Meerut: झड़प के दौरान सलीम ने यूनुस के सीने पर चाकू से वार कर दिया और बीच-बचाव के लिए आए नौशाद को भी चोटें आईं।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया था।सलीम अपनी पत्नी और बेटियों के साथ पार्टी में पहुंचा।उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Meerut: मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद में जीजा ने अपने साले की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के गुर्जर चौक की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यहां रहने वाले नईम की छह वर्षीय बेटी का रविवार को जन्मदिन था, जिसके लिए परिवार और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया था।

और देर शाम नईम का रिश्तेदार सलीम अपनी पत्नी और बेटियों के साथ पार्टी में पहुंचा। उनके मुताबिक, पार्टी में सलीम की दोनों बेटियां डांस करने लगीं जिससे वह नाराज हो गया और उन्हें जबरन घर ले जाने लगा। अधिकारियों ने बताया कि इस पर सलीम का साला यूनुस और उसका भांजा नौशाद उसे समझाने लगे और इसी बात को लेकर सलीम और यूनुस के बीच बहस होने लगी जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। उन्होंने बताया कि आरोप है कि झड़प के दौरान सलीम ने यूनुस के सीने पर चाकू से वार कर दिया और बीच-बचाव के लिए आए नौशाद को भी चोटें आईं।

पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां यूनुस (36) को मृत घोषित कर दिया गया। नौशाद को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक आपस में जीजा-साले थे और बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। सिंह के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी सलीम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना