लाइव न्यूज़ :

Mathura gang rape: चलती कार में 3 युवकों ने नाबालिग दलित किशोरी से किया गैंगरेप, सड़क किनारे फेंका, पीने के लिए पानी की बोतल दी और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2024 15:56 IST

Mathura gang rape: पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार छाता कस्बे में एक नाबालिग दलित किशोरी नाश्ते का सामान लेने अपने पड़ोस की ही एक दुकान पर गई थी, जहां नीरज नाम के युवक ने उसे पीने के लिए पानी की बोतल दी।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी को कार (मारुति ईको) में बिठाकर अपने साथ ले गए। होश आने पर किशोरी अपने घर पहुंची और माता-पिता को आप बीती सुनाई। भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

Mathura gang rape:मथुरा जनपद में छाता कस्बे में तीन युवकों ने बृहस्पतिवार को पड़ोस की नाबालिग दलित किशोरी से कथित तौर पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार को छाता कस्बे में एक नाबालिग दलित किशोरी नाश्ते का सामान लेने अपने पड़ोस की ही एक दुकान पर गई थी, जहां नीरज नाम के युवक ने उसे पीने के लिए पानी की बोतल दी।

तहरीर के मुताबिक, किशोरी पानी पीते ही अचेत हो गई और नीरज, उसका दोस्त शैलेंद्र और उसका एक अन्य दोस्त किशोरी को कार (मारुति ईको) में बिठाकर अपने साथ ले गए। इसमें कहा गया है कि तीनों ने चलती कार में अचेत किशोरी से दुष्कर्म किया और फिर बरसाना रोड के फ्लाईओवर के नीचे कार से उसे फेंक दिया। होश आने पर किशोरी अपने घर पहुंची और माता-पिता को आप बीती सुनाई।

बिसेन बे बताया कि इस मामले में शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की गई है। किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत किशोरी का बयान दर्ज किया जाएगा। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुराPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये