लाइव न्यूज़ :

माओवादियों ने की बिहार विधानपरिषद सदस्य के चाचा की हत्या, 10 वाहनों में लगाई आग

By भाषा | Updated: December 30, 2018 15:45 IST

पुलिस के आला अधिकारी और सीआरपीएफ कमांडेंट सौरभ चौधरी गांव में डेरा डाले हुए हैं।

Open in App

औरंगाबाद, 30 दिसंबर: बिहार के औरंगाबाद जिले में माओवादियों ने बिहार विधान परिषद के एक सदस्य के चाचा की हत्या कर दी और 10 वाहनों में आग लगा दी।

पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने रविवार को बताया कि माओवादियों ने देव थाना के अंतर्गत सुदी बिगहा गांव में शनिवार देर रात हमला किया और नरेंद्र सिंह (55) नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि सिंह राजन कुमार सिंह के चाचा हैं, जो बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार माओवादियों ने कई चक्र गोलियां चलाईं और नरेंद्र सिंह के घर पर खड़े तीन ट्रैक्टरों समेत 10 वाहनों में आग लगा दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माओवादियों ने सुदी बिगहा गांव के निकट स्थित देव थाना में दफादार के पद पर तैनात धनंजय सिंह के घर में भी आग लगा दी। 

प्रकाश ने बताया कि माओवादी हमले की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल गांव पहुंचे और माओवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। बाद में माओवादी गांव से भाग गए।

पुलिस के आला अधिकारी और सीआरपीएफ कमांडेंट सौरभ चौधरी गांव में डेरा डाले हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इलाके को घेरने के बाद पुलिस ने जबर्दस्त खोज अभियान चलाया है।

टॅग्स :माओवालीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी