लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में भाजपा नेता की हत्या, घर के पास हमलावरों ने मारी गोली

By विनीत कुमार | Updated: January 24, 2023 17:48 IST

मणिपुर में भाजपा नेता लैशराम रामेश्वर सिंह की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने भाजपा नेता पर उस समय गोली चलाई जब वह अपने घर के करीब थे।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में भाजपा नेता लैशराम रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या।मणिपुर पुलिस के अनुसार घटना सुबह 10.30 से 11.30 के बीच हुई, अस्पताल में हुई मौत।

इंफाल: मणिपुर में मंगलवार को भाजपा नेता लैशराम रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सामने आई जानकारी के अनुसार हथियारों से लैस दो हमलावरों ने भाजपा नेता पर उस समय गोली चलाई जब वह अपने घर के पास थे। इन अपराधियों ने दो गोलियां चलाई और फिर फरार हो गए। अपराधियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

इस बीच मणिपुर भाजपा ने एल रामेश्वर सिंह की हत्या पर शोक जताया है। मणिपुर भाजपा की ओर से ट्वीट किया गया, 'पूर्व-सैनिक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक एल रामेश्वर सिंह की हत्या के बारे में जानकर दुख हुआ। हम इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। इस जघन्य अपराध के अपराधियों को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए और दंडित किया जाना चाहिए।'

घटना मंगलवार सुबह थौबाल जिले के क्षेत्री लिकाई इलाके की है। पुलिस ने बताया कि हत्या की घटना सुबह 10.30 से 11.30 के बीच हुई। सीने में गोली लगने के बाद 50 साल के रामेश्वर सिंह को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां दिन में करीब एक बजे उनकी मौत हो गई।

घटना को लेकर मणिपुर पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'हम फिलहाल ये बताने की स्थिति में नहीं हैं कि इसके पीछे कौन है। एक सूत्र के अनुसार हमलावर तीन थे और उन्हें एक एसयूवी गाड़ी में देखा गया। इस गाड़ी पर कोई नंबर दर्ज नहीं था।'

टॅग्स :मणिपुरभारतीय जनता पार्टीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...