लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग में गोली चलाने पर धरा गया था, दिल्ली की अदालत ने दे दी जमानत

By भाषा | Updated: March 8, 2020 06:46 IST

बैंसला के वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल की समाज में गहरी पैठ है और उनके फरार होने की कोई आशंका नहीं है। इसमें यह भी कहा कि उनके खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणपूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में नए नागरिकता कानून को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच गोली चलाने वाले व्यक्ति कपिल बैंसला को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी। पुलिस और आरोपी की ओर से पेश वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने शुक्रवार को बैंसला को जमानत दे दी।

दक्षिणपूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में नए नागरिकता कानून को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच गोली चलाने वाले व्यक्ति कपिल बैंसला को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी।

पुलिस और आरोपी की ओर से पेश वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने शुक्रवार को बैंसला को जमानत दे दी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गुलशन कुमार ने कहा, ‘‘सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, आरोपी कपिल बैंसला को 25,000 रुपये की जमानत बांड और इतनी ही राशि की प्रतिभूति जमा करने पर जमानत दी जाती है।’’

बैंसला के वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल की समाज में गहरी पैठ है और उनके फरार होने की कोई आशंका नहीं है। इसमें यह भी कहा कि उनके खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।

आवेदन में आगे कहा गया कि आवेदक पर उनकी पत्नी और नाबालिग बच्चे की जिम्मेदारी है और उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य नहीं सध रहा है।

पुलिस ने जमानत याचिका का विरोध किया। उसने कहा कि बैंसला के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और मामला शुरुआती चरण में है। एक फरवरी को बैंसला ने शाहीन बाग में हवाई फायर किए थे। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर बैंसला ने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया था और कहा था, ‘‘हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’’

टॅग्स :शाहीन बाग़ प्रोटेस्टलोकमत हिंदी समाचारक्राइमकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मकई के खेत में मिला एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?