लाइव न्यूज़ :

गुस्साए पति ने पत्नी पर डाला तेजाब, तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2025 13:29 IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मोबाइल फोन पर तेज़ आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर शौचालय साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला तेजाब फेंक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगुस्साए पति ने पत्नी पर डाला तेजाब, तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद...

Man Pours Acid on wife: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मोबाइल फोन पर तेज़ आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर शौचालय साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी की। पुलिस ने बताया कि घटना 19 मई को उत्तरी बेंगलुरु के सिद्धहल्ली स्थित एनएमएच लेआउट में हुई। पुलिस के अनुसार 44 वर्षीय महिला का सिर और चेहरा झुलस गया और अब वह खतरे से बाहर बताई जा रही है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक, पेशे से ‘ब्यूटीशियन’ महिला ने आरोप लगाया है कि रात करीब नौ बजे उसके पति ने उससे शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे, जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो वह उसे परेशान करने लगा।

महिला की शिकायत के अनुसार उसने किसी तरह पैसे जुटा लिए। पुलिस ने बताया कि बाद में वह शराब पीकर घर आया और अपने मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाने बजाने लगा, जब महिला ने उससे आवाज धीमी रखने को कहा तो उसने मना कर दिया। पुलिस के अनुसार दंपति के बीच बहस हुई, इसके बाद आरोपी व्यक्ति शौचालय साफ करने वाले तेजाब की बोतल लाया और कथित तौर पर महिला के सिर व चेहरे पर डाल दिया। पुलिस ने बताया कि जब महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी तो वह भाग गया, इसके बाद पड़ोसियों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कहा, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।"

टॅग्स :क्राइमबेंगलुरुक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?