लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः भरी बस में महिला का हाथ पकड़कर हस्तमैथुन करने लगा शख्स, तमाशा देखते रहे लोग

By भाषा | Updated: November 22, 2018 06:35 IST

यह घटना साउथ दिल्ली की है। घटना एक महिला पत्रकार के साथ घटी है। पत्रकार ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

Open in App

दक्षिण दिल्ली से होकर गुजर रही एक क्लस्टर बस में 26 वर्षीय महिला पत्रकार ने उसके सामने कथित तौर पर हस्तमैथुन करने वाले नशे में धुत एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को हुई जब महिला काम के बाद संगम विहार में अपने घर लौट रही थी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की पहचान मुकेश रंजन कुमार (39) के रूप में की गई है।

व्यक्ति पर निजी अंग दिखाने की अश्लील हरकत और महिला का शील भंग करने के इरादे से आपराधिक ढंग से बल का प्रयोग करने का मामला दर्ज किया गया। महिला ने कहा कि वह काम के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे कापसहेड़ा से बस में चढ़ी और महिपालपुर से चढ़ा व्यक्ति करीब सवा नौ बजे उसके पीछे आकर खड़ा हो गया।

महिला ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मैं महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर बैठी थी। मैंने देखा कि एक व्यक्ति जो महिपालपुर से बस में चढ़ा, मेरे पीछे आकर खड़ा हो गया। उसने मुझे घूरा और अपना निजी अंग छूना शुरू कर दिया। मैंने भी उसे घूरा। इसके बावजूद, वह यह हरकत करता रहा और अपना निजी अंग बाहर निकाल लिया। उसने मेरा हाथ पकड़ने और मुझे खींचने की भी कोशिश की।’’ 

महिला ने आरोप लगाया कि इतना सब होने के बाजवूद किसी ने उसकी मदद नहीं की और इसके बजाय तमाशबीन बने रहे।

महिला ने कहा, ‘‘जब व्यक्ति ने भागने की कोशिश की तो मैंने उसका कॉलर पकड़ा और उसे धकेलकर अपनी सीट पर बैठा दिया। मैंने उसे सबक सिखाने के लिए उसे चप्पल से मारा। उसने सार्वजनिक वाहन में ऐसा करने की हिमाकत की। मैं आमतौर पर इस बस से आती-जाती हूं लेकिन मैंने ऐसा पहली बार देखा।’’ 

महिला ने 100 नंबर पर फोन किया और पुलिस को घटना के बारे सूचना दी जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि उन्हें छत्तरपुर बस स्टैंड पर झगड़े के बारे में महिला से सूचना मिली जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बदरपुर निवासी कुमार रंगपुरी में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करता है और घटना के समय नशे में था।

टॅग्स :दिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttam Nagar: तरुण मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को पकड़ा

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास