लाइव न्यूज़ :

शादी हुई तो प्रेमिका करने लगी अनदेखी, सिरफिरे आशिक ने घोंपा उसे चाकू, खुद पी लिया तेजाब

By भाषा | Updated: June 8, 2022 07:11 IST

पुलिस ने बताया कि घायल महिला को एक नर्सिंग होम में ले जाया गया और उसी दिन उसे छुट्टी दे दी गयी। पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति का दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स की शादी के बाद उसकी प्रेमिका उससे रिश्ता खत्म कर लेना चाहती थीप्रेमी चाहता था कि शादी के बाद भी प्रेमिका से उसके संबंध बने रहेंदोनों का इलाज चल रह है

नयी दिल्लीः पश्चिमदिल्ली के रन्होला इलाके में अपनी महिला मित्र पर चाकू से कथित रूप से हमला करने के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने तेजाब पी लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति का हाल में एक अन्य महिला से शादी हुई थी जिसके बाद उसकी प्रेमिका उसकी अनदेखी करने लगी थी और इसी बात से वह नाराज हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल महिला को एक नर्सिंग होम में ले जाया गया और उसी दिन उसे छुट्टी दे दी गयी। पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति का दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक अधिकारी के अनुसार पुलिस को दिये बयान में घायल महिला ने बताया कि वह नवीन कुमार नामक इस व्यक्ति के साथ तीन सालों से प्रेम संबंध में थी और जब कुमार की शादी हो गयी तब उस महिला ने उसके साथ रिश्ता खत्म कर लेने को कहा लेकिन कुमार इस रिश्ते को बनाये रखने की जिद की।

अधिकारी के मुताबिक प्रेमिका पूरी तरह संबंध खत्म कर लेना चाहती थी इसलिए उसने उसकी अनदेखी शुरू कर दी , उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस के अनुसार कुमार उसकी अनदेखी करने को लेकर प्रेमिका पर हमला करने की फिराक में लग गया और वह शुक्रवार को जब कंप्यूटर क्लास करने जा रही थी तब कुमार ने उसका पीछा कर पहले बहस की और फिर चाकू घोंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...