Malihabad Crime News: खाड़ी देश में काम करता है पति, पत्नी के मौलवी से अवैध संबंध, महिला ने आठ साल की बेटी को सौंपा!, सामूहिक बलात्कार, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 22, 2024 12:22 PM2024-02-22T12:22:52+5:302024-02-22T12:23:51+5:30

Malihabad Crime News: भारतीय दंड विधान की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Malihabad Crime News Husband works in Gulf country wife illicit relationship with Maulvi Mohammad Abedin Abedin and brother Arshad gangrape 8 year old girl | Malihabad Crime News: खाड़ी देश में काम करता है पति, पत्नी के मौलवी से अवैध संबंध, महिला ने आठ साल की बेटी को सौंपा!, सामूहिक बलात्कार, जानें

सांकेतिक फोटो

Highlights मोहम्मद आबदीन और पीड़िता की मां को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।आबदीन के फरार भाई की तलाश की जा रही है।बच्‍ची की मां और आबदीन के बीच संबंध बन गए।

Malihabad Crime News: लखनऊ के मलीहाबाद क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक मौलवी और पीड़िता की मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बृहस्‍पतिवार को संवाददाताओं को बताया, "एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले मलीहाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी आठ साल की बेटी के साथ मदरसे में पढ़ाने वाले दो लोगों ने बलात्कार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद आबदीन और उसके भाई अरशद के रूप में हुई है।" उन्‍होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

श्रीवास्‍तव ने बताया, "हमने मोहम्मद आबदीन और पीड़िता की मां को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आबदीन के फरार भाई की तलाश की जा रही है।" उन्‍होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़िता के पिता खाड़ी देश में काम करते हैं और वह आठ महीने से विदेश में है। इसी दौरान बच्‍ची की मां और आबदीन के बीच संबंध बन गए।

आरोप है कि आबदीन उसकी आठ साल की बेटी से बलात्‍कार करता था। उसका भाई भी बच्‍ची को अपनी हवस का शिकार बनाता था। यह सब पीड़िता की मां की जानकारी में होता था। ’’ पुलिस उपायुक्‍त ने बताया कि घर लौटने पर बच्‍ची के पिता को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। उन्‍होंने बताया कि पीड़ित बच्‍ची की मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Web Title: Malihabad Crime News Husband works in Gulf country wife illicit relationship with Maulvi Mohammad Abedin Abedin and brother Arshad gangrape 8 year old girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे