लाइव न्यूज़ :

मजनू का टीलाः नाराज होकर घर से गई और ऐसे लिया बदला, पूर्व प्रेमी ने सह-जीवनसाथी और सहारा देने वाली सहेली की 6 माह की बेटी की गला रेतकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2025 16:10 IST

Majnu ka Tila: उत्तराखंड की रहने वाली पीड़िता की उम्र करीब 22 से 23 वर्ष के बीच है, जो यहां अपनी एक सहेली के साथ रह रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला इससे पहले यहां से करीब दो ब्लॉक दूर अपने पुराने आवास में अपने पूर्व साथी निखिल के साथ रहती थी।बच्ची की मां (सूचना देने वाली महिला) अपने पति के साथ पांच-वर्षीय अपनी दूसरी बेटी को स्कूल से लाने बाहर गई हुई थी। निखिल घर आया और मृतका तथा छह माह की बच्ची की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी सह-जीवनसाथी और छह महीने की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को अपराह्न एक बजकर एक मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर सूचना मिली, जिसमें सूचना देने वाली महिला ने दावा किया कि उसकी बेटी और सहेली की उसके घर में हत्या कर दी गई है। मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली पीड़िता की उम्र करीब 22 से 23 वर्ष के बीच है, जो यहां अपनी एक सहेली के साथ रह रही थी।

महिला इससे पहले यहां से करीब दो ब्लॉक दूर अपने पुराने आवास में अपने पूर्व साथी निखिल के साथ रहती थी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंथिया ने बताया, ‘‘मृतका को निखिल के साथ कई समस्याएं थी और अक्सर उनके झगड़े होते रहते थे, जिस कारण वह उसे छोड़कर सहेली (शिकायतकर्ता महिला) के परिवार के साथ रहने लगी।’’

घटना के समय, बच्ची की मां (सूचना देने वाली महिला) अपने पति के साथ पांच-वर्षीय अपनी दूसरी बेटी को स्कूल से लाने बाहर गई हुई थी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि मंगलवार दोपहर निखिल उनके घर आया और उसने मृतका तथा छह माह की बच्ची की कथित तौर पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला निखिल को छोड़कर चली गयी थी, जिससे नाराज होकर उसने (आरोपी ने) कथित तौर पर पीड़िता की हत्या कर दी, जबकि महिला को सहारा देने के कारण उसकी सहेली से बदला लेने के लिए उसकी बेटी को भी मार डाला। अधिकारी ने बताया कि सिविल लाइंस थाने से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर दोनों को खून से लथपथ पाया, जबकि निखिल अब भी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं।

सूत्र ने बताया, ‘‘दोनों के शव बरामद कर लिये गए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और अपराध स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है।’’ सिविल लाइंस थाने में धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराध का मकसद पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट