मैनपुरी: भाजपा नेता को बाइक सवार ने सीने में मारी गोली, 4 राउंड फायरिंग में बीजेपी जिलाध्यक्ष हुए गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
By आजाद खान | Published: June 19, 2022 01:43 PM2022-06-19T13:43:22+5:302022-06-19T13:47:52+5:30
इस घटना पर बोलते हुए मैनपुरी के एसपी ने कहा, "वे बाइक से जा रहे थे, इस दौरान दो अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा भेजा गया है। जो भी दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे।"
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मैनपूरी में भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया को गोली मारने की खबर सामने आई है। यह घटना तब घटी है जब भाजपा जिलाध्यक्ष अपने घर वापस आ रहे थे। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर आए थे और चार राउंड गोली चलाई थी।
घटना की खबर मिलती ही मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जाएजा लिया। इस हमले में गौतम गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि गौतम कठेरिया भाजपा के लिए काम करने वाले अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष है।
क्या है पूरा मामला
अमरउजाला की एक खबर के मुताबिक, यह हमला उस वक्त हुआ जब गौतम शनिवार को अपनी मां को दवा दिलाने के बाद घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रात के साढ़े नौ बजे जब गौतम भोगांव मैनपुरी मार्ग के गांव ललूपुर के पास से गुजर रहे थे तो उसी वक्त बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया था।
उन लोगों ने चार राउंड गोली चलाई थी जिससे गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके सीने में भी गोली लगी है जिससे उसे आगरा के अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत बहुत ही नाजुक है।
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में भाजपा नेता को गोली मारी गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2022
मैनपुरी के SP ने बताया, "वे बाइक से जा रहे थे, इस दौरान 2 अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा भेजा गया है। जो भी दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे।" (18.06) pic.twitter.com/sqVUM0dvJi
हमलावरों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- एसपी
मामले में बोलते हुए मैनपुरी के एसपी ने बताया, "वे बाइक से जा रहे थे, इस दौरान दो अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा भेजा गया है। जो भी दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे।"
वहीं इस घटना की खबर मिलते ही पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान पार्टी नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं ने अस्पताल का रूख किया और गौतम की खबर ली। इस घटना के बाद आस-पास के लोग भी दहशत में है।