लाइव न्यूज़ :

Mahoba: 3 बच्चों के सामने पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या?, घर में ताला लगाकर फरार, कमरे में खून से लथपथ शव बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2024 11:04 IST

Mahoba: अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वंदना सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तीपुरा में रविवार दोपहर महेंद्र कुमार (33) और उसकी पत्नी मीरा (30) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देमहेंद्र ने पत्थर से मीरा के सिर पर वार किए, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।अरुण (7), विवेक (5) और अर्चना (2) को साथ लेकर कमरे में ताला बंद कर फरार हो गया। खून से लथपथ महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Mahoba: महोबा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्थर से सिर कुचलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिले की अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वंदना सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तीपुरा में रविवार दोपहर महेंद्र कुमार (33) और उसकी पत्नी मीरा (30) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और इसी दौरान महेंद्र ने पत्थर से मीरा के सिर पर वार किये, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पत्नी की मौत के बाद महेंद्र अपने तीनों बच्चों - अरुण (7), विवेक (5) और अर्चना (2) को साथ लेकर कमरे में ताला बंद कर फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने पड़ोसियों की सूचना पर शाम को कमरे का ताला तोड़कर खून से लथपथ महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महेंद्र मूलरूप से चरखारी कोतवाली क्षेत्र के इमिलिहा गांव का रहने वाला है और परिवार सहित महोबा शहर के मोहल्ला सत्तीपुरा में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। वह गल्ला मंडी में काम करता था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला