लाइव न्यूज़ :

महासमुंदः आश्रम में 13 वर्षीय किशोरी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद मुंह में जलती लकड़ी ठूंसा, पुलिस ने तीन सेवादारों को गिरफ्तार किया, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2023 21:25 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बागबहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पतेरापाली गांव स्थित जय गुरुदेव मानस आश्रम में बालिका से मारपीट करने और उसके मुंह में जलती लकड़ी ठूंसने के आरोप में पुलिस ने नरेश पटेल (28), भोजकुमार साहू (27) और राकेश दीवान (40) को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आश्रम संचालक रमेश सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है। बालिका के परिजनों के मुताबिक घटना 24 फरवरी की है।पीड़िता के भाई ने 28 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

महासमुंदः छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के एक आश्रम में कथित तौर पर 13 वर्षीय किशोरी की बेरहमी से पिटाई करने और उसके मुंह में जलती हुई लकड़ी डालने के आरोप में पुलिस ने तीन सेवादारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आश्रम के संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बागबहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पतेरापाली गांव स्थित जय गुरुदेव मानस आश्रम में बालिका से मारपीट करने और उसके मुंह में जलती लकड़ी ठूंसने के आरोप में पुलिस ने नरेश पटेल (28), भोजकुमार साहू (27) और राकेश दीवान (40) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आश्रम संचालक रमेश सिंह ठाकुर को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बालिका के परिजनों के मुताबिक घटना 24 फरवरी की है, लेकिन इस संबंध में पीड़िता के भाई ने 28 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता मानसिक बीमारी से पीड़ित थी और 20 फरवरी को उसके परिजन झाड़-फूंक के इलाज के लिए आश्रम लाए थे। उन्होंने बताया कि बाद में बालिका के भाई ने उसे आश्रम में छोड़ दिया और घर लौट गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 24 फरवरी को आश्रम में भोग लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन सेवादार (स्वयंसेवक) पटेल, साहू और दीवान ने लड़की को बुरी तरह पीटा और तीनों ने उसके मुंह में जलती लकड़ी डाल दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गई। उन्होंने बताया कि जब घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को मिली तो वे आश्रम पहुंचे।

आरोपियों ने पीड़िता के परिवार को मामले की सूचना पुलिस को नहीं देने की धमकी दी थी। जब बालिका के परिजनों ने 28 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई तब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आश्रम के संचालक ठाकुर जो वहां के प्रमुख गुरु भी हैं को साक्ष्य छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?