औरंगाबाद में दो युवको को 'जय श्रीराम' नहीं बोलने पर दी धमकी, मामला दर्ज

By स्वाति सिंह | Updated: July 22, 2019 09:28 IST2019-07-22T09:28:08+5:302019-07-22T09:28:08+5:30

दो दिन पहले औरंगाबाद में ही 'जय श्री राम' न बोलने पर लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।

Maharastra: two Muslim youth threatened to chant 'Jai Shri Ram' in Aurangabad | औरंगाबाद में दो युवको को 'जय श्रीराम' नहीं बोलने पर दी धमकी, मामला दर्ज

अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को जबरन 'जय श्रीराम' कहने के लिए मजबूर करने की घटनाएं देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आई हैं।

Highlights अज्ञात लोगों के एक समूह ने दो मुस्लिम युवकों 'जय श्री राम' न बोलने को कहा।एक पीड़ित शेख आमेर ने बताया कि हमने जब नारा लगाने को मना कर दिया तो धमकी दे कर चले गए।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में चार युवकों ने दो मुस्लिम युवकों 'जय श्री राम' न बोलने को कहा। समाचार एजेंसी के मुताबिक मामले की जांच कर रहे पुलिस आयुक्त चिरंजीवी प्रसाद ने कहा  'हमने मामला दर्ज कर लिया है और हम निष्पक्ष रूप से मामले की जांच करेंगे।

एक पीड़ित शेख आमेर ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ किसी काम को लेकर बाहर निकला था। लेकिन तभी कुछ लोग कार से आए और हमें जय श्री राम का नारा लगाने को कहने लगे। हमने जब मना कर दिया तो वह धमकी दे कर चले गए। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

बीते दो दिन पहले औरंगाबाद में ही 'जय श्री राम' न बोलने पर लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। पीड़ित इमरान इस्माइल पटेल होटल में काम करता है। वह शुक्रवार को जब घर लौट रहा था। उसी दौरान करीब 10 लोगों ने हुडको कॉर्नर के पास उसकी बाइक रोककर चाबी छीन ली और उससे ''जय श्री राम'' बोलने को कहा।

उसने दावा किया कि जब उसने बोलने से इनकार दिया तो उन्होंने उसकी पिटाई की। पटेल ने पुलिस को बताया कि गणेश नाम के एक व्यक्ति और उसके परिवार ने हंगामे की आवाज सुनकर उसको बचाया।

इसके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को जबरन 'जय श्रीराम' कहने के लिए मजबूर करने की घटनाएं हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे सहित देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आई हैं।
 

Web Title: Maharastra: two Muslim youth threatened to chant 'Jai Shri Ram' in Aurangabad

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे