महाराष्ट्र: अनाथ बताकर लड़की को मामा के यहां रखा, शादी का झांसा दिया, महीनेभर रेप करते रहे दो भाई

By भाषा | Published: December 10, 2019 10:45 AM2019-12-10T10:45:13+5:302019-12-10T10:45:13+5:30

आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Maharashtra: Two brothers arrested for raping minor girl | महाराष्ट्र: अनाथ बताकर लड़की को मामा के यहां रखा, शादी का झांसा दिया, महीनेभर रेप करते रहे दो भाई

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र के नागपुर जिले में बीते एक महीने में 14 वर्षीय एक लड़की से कई मौकों पर दुष्कर्म करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने लड़की को गांव में अपने मामा के घर यह कहकर रखा कि लड़की अनाथ है।

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बीते एक महीने में 14 वर्षीय एक लड़की से कई मौकों पर दुष्कर्म करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आकाश संजय कारेमोर (27) पिछले महीने लड़की को शादी का झांसा देकर गंगापुर टकलघाट गांव ले गया था जहां उसने लड़की का बलात्कार किया।

एमआईडीसी बूटीबोरी पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि बाद में आरोपी का भाई शुभम संजय कारेमोर (21) भी गांव पहुंच गया जहां उसने भी कथित तौर पर नाबालिग से बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने लड़की को गांव में अपने मामा के घर यह कहकर रखा कि लड़की अनाथ है।

लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लड़की उन्हें गंगापुर टकलघाट गांव में मिली।

पुलिस के मुताबिक लड़की के माता-पिता में तलाक हो चुका है और उसकी मां यहां तेंभरी गांव में रहकर मजदूरी करती है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Maharashtra: Two brothers arrested for raping minor girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे