लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 'ऑनर किलिंग', मर्जी के खिलाफ बेटी ने की शादी, माता-पिता ने जिंदा जलाया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 29, 2019 09:05 IST

सोनाई थाने के उपनिरीक्षक विलास चावली ने कहा, ''वे शादी करना चाहते थे, लेकिन प्रतिभा के माता-पिता उनकी शादी के विरुद्ध थे क्योंकि देवेंद्र बाह्मण है जबकि वे लोग मराठा हैं.''

Open in App

महाराष्ट्र के अहमदनगर के नेवासी तहसील के कौथा गांव में माता-पिता ने मर्जी के खिलाफ शादी करने पर अपनी बेटी प्रतिभा (24) को जिंदा जला दिया. प्रतिभा के पति देवेंद्र कोठावले की शिकायत पर पुलिस ने ब्रह्मदेव रामजी मार्कड और उसकी पत्नी आशा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह घटना 23 अप्रैल को हुई थी. कोठावले के अनुसार प्रतिभा और उसके बीच 2018 में प्यार हुआ था. प्रतिभा फार्मासिस्ट थी और जबकि वह दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव है.

सोनाई थाने के उपनिरीक्षक विलास चावली ने कहा, ''वे शादी करना चाहते थे, लेकिन प्रतिभा के माता-पिता उनकी शादी के विरुद्ध थे क्योंकि देवेंद्र बाह्मण है जबकि वे लोग मराठा हैं.'' उन्होंने बताया कि दोनों ने प्रतिभा के माता-पिता समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए. एक महीने के इंतजार के बाद दोनों ने 1 अप्रैल को संगमनेर में हिंदू परंपरा से शादी कर ली. देवेंद्र वहीं रहता था.

चावली ने कहा, ''21अप्रैल को प्रतिभा की छोटी बहन उससे मिलने संगमनेर आई और कहा कि माता-पिता ने उनकी शादी स्वीकार कर ली है. माता-पिता ने उसे मिलने के लिए घर बुलाया है.'' उसके दो दिन बाद प्रतिभा अपने माता-पिता के घर गई. पुलिस अधिकारी ने कहा, ''उसी दोपहर प्रतिभा के माता-पिता ने देवेंद्र से बातचीत की और उसे बताया कि दिल का दौरा पड़ने से वह मर गई.'' देवेंद्र का मानना है कि प्रतिभा को जिंदा जला दिया गया. चावली के अनुसार अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले की जांच चल रही है.

टॅग्स :ऑनर किलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: भाई निकला कसाई..., बहन के कत्ल के लिए दोस्त को उकसाया, आरोपी ने रेप के बाद घोंटा गला

क्राइम अलर्टNanded Honor Killing: प्रेम संबंध के चलते दलित युवक की हत्या के आरोप में 1 और आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को दी गई सुरक्षा

क्राइम अलर्टHaryana: परिवार के खिलाफ युवती ने रचाई शादी, बहन की हरकत से नाराज भाई ने की हत्या; चार गिरफ्तार

क्राइम अलर्टHonour Killing: पिता ने काटा बेटी का गला, दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करने के कारण थे नाराज

विश्वपाकिस्तान: कराची में 'ऑनर किलिंग' का सनसनीखेज मामला, पिता ने कोर्ट में बेटी को मारी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला