लाइव न्यूज़ :

दिल दहला देने वाली वारदात, लड़के ने गर्भवती बहन का सिर काटा, फिर पड़ोसियों को दिखाकर ली सेल्फी

By विनीत कुमार | Updated: December 6, 2021 20:05 IST

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक शख्स ने अपनी 19 साल की गर्भवती बहन का सिर काट दिया। इस वारदात को लड़के ने अपनी मां के साथ मिलकर अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की घटना, मां और बेटे ने मिलकर कर दी हत्या।लड़के ने 19 साल की गर्भवती बहन का सिर काटा और आरोपों के अनुसार सेल्फी भी ली।

मुंबई: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक किशोर लड़के पर अपनी मां के साथ मिलकर 19 साल की बहन का सिर काटने और कथित तौर पर पड़ोसियों को दिखाने के आरोप लगे हैं। पड़ोसियों का ये भी दावा है कि लड़के और उसकी मां ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी भी ली। पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना रविवार की है और ऑनर किलिंग से जोड़कर इसे देखा जा रहा है।

बहन के पति पर भी किया हमला

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय बहन का पति भी घर पर मौजूद था। पड़ोसियों के मुताबिक लड़के ने अपनी बहन के पति पर भी हमला करने की कोशिश की पर वह भागकर जान बचाने में कामयाब रहा।

अधिकारियों ने बताया कि गर्भवती बहन की हत्या के बाद लड़के ने सरेंडर करने से पहले उसका कटा हुआ सिर घर के बरामदे में ले आया और हवा में झुलाते हुए सभी को दिखाने की कोशिश की।

बहन के रिश्ते से थे मां-बेटे नाराज

रिपोर्ट के अनुसार मृतका कीर्ति थोर जून में घर से भाग गई थी और अपने पति के साथ रह रही थी। उसकी मां ने पिछले हफ्ते उससे संपर्क किया और उससे मिलने के लिए कहा। इसके बाद रविवार को मां और बेटे उसके घर गए थे।

रविवार को जब वे पहुंचे तो कीर्ति के पति दूसरे कमरे में थे। कीर्ति अपनी मां और भाई के लिए चाय बना रही थी तभी पीछे से उस पर हमला किया गया। अधिकारियों ने कहा कि उसकी मां ने उसके पैर पकड़ रखे थे, जबकि भाई अपने साथ हंसिया लेकर आया था। उसने उससे उसका सिर काट दिया।

इसके बाद भाई पड़ोसियों को दिखाने के लिए कटा हुआ सिर बाहर ले गया। आरोपी ने वीरगांव पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया और अब वह गिरफ्तार है।

बेटी से एक हफ्ते पहले मिली थी मां

वैजापुर, जहां यह घटना हुई, वहां के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, 'मां एक हफ्ते पहले बेटी से मिलने गई थी। 5 दिसंबर को वह फिर अपने बेटे के साथ आई। पीड़िता का घर खेत में है। वह अपनी सास के साथ खेत में काम कर रही थी। मां और भाई को देखकर उसने अपना काम छोड़ा और उन दोनों को पानी दिया और रसोई में चाय बनाने चली गई। तभी उसका भाई पीछे से आया और उसने उसका सिर काट दिया।'

पुलिस के अनुसार पति बीमार था घर में दूसरे कमरे में सो रहा था। बर्तन गिरने की आवाज सुनकर वह जागा और रसोई में पहुंचा। महिला के भाई ने उसे भी मारने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?