लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के अकोला में एक शख्स और उसके बेटे की गांव के चौराहे पर नृशंस हत्या, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 26, 2020 12:46 IST

हत्या की ये घटना अकोला जिले के खरप गांव की है। पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात को रात 11 बजे अंजाम दिया गया। कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से पिता और पुत्र की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के अकोल में पिता-पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तारसोमवार को रात करीब 11 बजे वारदात को दिया गया अंजाम, अभी और लोगों की गिरफ्तारी संभव

महाराष्ट्र के अकोला जिले में कुछ लोगों ने पुराने विवाद के चलते 58 वर्षीय एक शख्स और उसके बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय अपराध शाखा के प्रमुख शैलेश सपकल ने बताया कि यह घटना खरप गांव में सोमवार को रात करीब 11 बजे हुई जब सनातन तुकाराम खीरसागर और उसका बेटा विजय सनातन खीरसागर (30) गांव के मुख्य चौराहे पर खड़े थे। उसी वक्त कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हमलावरों की मृतकों से कोई पुरानी दुश्मनी थी। दोनों के शव लंबे समय तक सड़क पर पड़े रहे जिसके बाद एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सिविल लाइन्स पुलिस थाने और स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सपकल ने बताया कि तीन व्यक्तियों को बाद में हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया जिनकी पहचान आकाश बिंबिसार इंगले (26), जयसेन नागसेन इंगले (34) और धम्मापाल नागसेन इंगले (30) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

टॅग्स :महाराष्ट्रहत्याकांडअकोलाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...