लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः पुणे में 17 वर्षीय नाबालिग की रेप के बाद हत्या

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 8, 2018 09:53 IST

पुलिस ने पहले आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम में पता चला कि उसके साथ बलात्कार किया गया था और गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी.

Open in App

महाराष्ट्र के पुणे के सिंहगढ़ रोड से सटे धायरी इलाके में आज 17 वर्षीय लड़की की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. आरोपी का पता नहीं चला है और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है.

संयुक्त पुलिस आयुक्त शिवाजी बोड़खे ने बताया कि नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहती थी. गुरुवार दोपहर को उसका भाई जब स्कूल से घर पहुंचा तो पाया कि उसकी बहन बेहोश पड़ी हुई है. उसने तुरंत माता-पिता को खबर की.

इसके बाद उसके पिता ने पड़ोस में रहनेवाली नर्स को फोन किया. नर्स उनके घर पहुंची और लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने पहले आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम में पता चला कि उसके साथ बलात्कार किया गया था और गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी.

इसके बाद सिंहगढ़ पुलिस ने भादंवि की धारा 302, 376 और पोस्को की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.

टॅग्स :रेपमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास