लाइव न्यूज़ :

MadhyaPradesh: बीच सड़क पर लड़की का अपहरण, बाइक सवार आए और ले गए, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: November 20, 2023 17:59 IST

MadhyaPradesh: मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा की पोल खुल गई है। यहां से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती को बाइक सवार जबरन अगवा कर फरार हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देग्वालियर में 19 साल की लड़की का जबरन दो लड़कों ने किया अपहरण सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लड़की का अपहरण, मूकदर्शक बने लोग पुलिस का दावा, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे

MadhyaPradesh: मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा की पोल खुल गई है। यहां से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की को बाइक सवार जबरन अगवा कर फरार हो जाते हैं। यह घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े हुई है। बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पेट्रोल पंप दिखाई दे रहा है और वहां कुछ लोग पेट्रोल पंप पर खड़े हैं। इधर से एक लड़की आती है और एक युवक उसे जबरन गोद में उठाता है और बाइक पर बिठाता है।

दूसरा शख्स बाइक को तेजी से भगाते हुए फरार हो जाता है। यह पूरी घटना वहां के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हैरानी की बात यह है कि पेट्रोल पंप के पास खड़े अन्य लोग इस लड़की की मदद के लिए आगे नहीं आते हैं। सीसीटीवी में कैद यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग जमकर यहां के भाजपा सरकार को कोस रही है।

यहां बताते चले कि सुबह की यह घटना बताई जा रही है और लड़की के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। ग्वालियर पुलिस के द्वारा कई टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।  पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चेकिंग और नाकाबंदी शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के सभी एंगल को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

हालांकि, यहां की पुलिस का दावा है कि वह दोनों आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखने को मिल रहा है कि एक युवती को दो लड़के जबरन बाइक पर ले जा रहे हैं। एक लड़का भिंड का बताया जा रहा है, जिसका लड़की के परिवार के साथ विवाद भी हुआ था। हालांकि, पुलिस इस एंगल की जांच भी कर रही है कि विवाद का क्या कारण था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमPoliceवुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्रीग्वालियरग्वालियर ग्रामीणGwalior Policegwalior-rural-ac
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो