MadhyaPradesh: बीच सड़क पर लड़की का अपहरण, बाइक सवार आए और ले गए, देखें वीडियो
By धीरज मिश्रा | Published: November 20, 2023 05:30 PM2023-11-20T17:30:01+5:302023-11-20T17:59:04+5:30
MadhyaPradesh: मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा की पोल खुल गई है। यहां से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती को बाइक सवार जबरन अगवा कर फरार हो जाते हैं।

फाइल फोटो
MadhyaPradesh: मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा की पोल खुल गई है। यहां से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की को बाइक सवार जबरन अगवा कर फरार हो जाते हैं। यह घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े हुई है। बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पेट्रोल पंप दिखाई दे रहा है और वहां कुछ लोग पेट्रोल पंप पर खड़े हैं। इधर से एक लड़की आती है और एक युवक उसे जबरन गोद में उठाता है और बाइक पर बिठाता है।
मामा के मध्यप्रदेश का हाल देखिए
— Nigar Parveen (@NigarNawab) November 20, 2023
ग्वालियर में दिनदहाड़े एक बेटी का अपहरण कर लिया जा रहा हैpic.twitter.com/m77hmia53J
दूसरा शख्स बाइक को तेजी से भगाते हुए फरार हो जाता है। यह पूरी घटना वहां के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हैरानी की बात यह है कि पेट्रोल पंप के पास खड़े अन्य लोग इस लड़की की मदद के लिए आगे नहीं आते हैं। सीसीटीवी में कैद यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग जमकर यहां के भाजपा सरकार को कोस रही है।
यहां बताते चले कि सुबह की यह घटना बताई जा रही है और लड़की के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। ग्वालियर पुलिस के द्वारा कई टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चेकिंग और नाकाबंदी शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के सभी एंगल को बारीकी से खंगाला जा रहा है।
हालांकि, यहां की पुलिस का दावा है कि वह दोनों आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखने को मिल रहा है कि एक युवती को दो लड़के जबरन बाइक पर ले जा रहे हैं। एक लड़का भिंड का बताया जा रहा है, जिसका लड़की के परिवार के साथ विवाद भी हुआ था। हालांकि, पुलिस इस एंगल की जांच भी कर रही है कि विवाद का क्या कारण था।