लाइव न्यूज़ :

मिर्ची बाबा गिरफ्तार, महिला भक्त ने लगाया रेप का आरोप, कमलनाथ सरकार में मिला था मंत्री का दर्जा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 9, 2022 15:16 IST

मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खास होने का दावा करने वाले मिर्ची बाबा पर लगा है रेप का आरोप, कमलनाथ ने सीएम रहते हुए मिर्ची बाबा को दिया था मंत्री का दर्जा

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में कभी मंत्री वाली लाल बत्ती गाड़ी में चलने वाले मिर्ची बाबा पर लगा रेप का आरोप पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी रहे मिर्ची बाबा का असल नाम वैराग्य नंद गिरी महाराज हैमिर्ची बाबा ने भक्त पीड़िता के बांझपन का इलाज करने दिया झांसा, बुलाकर किया किया रेप

ग्वालियर: मिर्ची बाबा को भोपाल पुलिस ने एक महिला के साथ रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। कभी लाल बत्ती गाड़ी में चलने वाले सरकार की ओर से मंत्री दर्जा प्राप्त इस मिर्ची बाबा पर किसी और ने नहीं बल्कि उसी की एक महिला भक्त ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खास होने का दावा करने वाले मिर्ची बाबा का असल नाम वैराग्य नंद गिरी महाराज है। गिरफ्तारी के बाद भोपाल पुलिस ने जो जानकारी दी, उसके मुताबिक महिला द्वारा रेप का आरोप लगाये जाने के बाद सोमवार को ग्वालियर से मिर्ची बाबा को गिरफ्कार किया गया। कथित बाबा की गिरफ्तारी में भोपाल की पुलिस टीम के अलावा ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

पुलिस टीम ने मिर्ची बाबा को ग्वालियर के एक भव्य होटल से पकड़ा और उन्हें हथकड़ी लगाकर भोपाल के लिए रवाना हो गई। इस दौरान बाबा के कुछ भक्तों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने जैसे ही बाबा पर रेप के आरोप का मामला बताया। भक्त भी फौरन वहां से रफूचक्कर हो गये। 

मिर्ची बाबा को भोपाल लाने वाली पुलिस टीम ने बताया कि उनके खिलाफ भोपाल के महिला थाने में एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि मिर्ची बाबा ने उसके बांझपन का इलाज करने और बच्चा पैदा करने के नाम पर आबरू लूट ली है। 

महिला ने कहा कि बाबा ने उसे मंत्री देने के बहाने अपने पास बुलाया और चरणामृत देने के नाम पर झांसा देकर नशे की गोलियों के साथ मिला हुआ प्रसाद दे दिया। जिसे पीने के बाद वो बेहोश हो गई और उसके बाद बाबा ने कथिततौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता भोपाल के रायसेन इलाके की रहने वाली है। उसने महिला थाने में बाबा के खिलाफ रेप की शिकायत दी। जिसके बाद बाबा पर धारा 376 के तरह मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना चल रही है, हम तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं। 

पीड़िना ने कहा शादी के चार साल बाद भी वह नि:संतान है। मिर्ची बाबा ने उसे आश्वासन दिया कि वो मंत्र के जरिये उसके बांझपन को दूर कर सकते हैं। बाबा ने संतान प्राप्ति के लिए उसे पूजा-पाठ करने की बात कही और उस बहाने बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया।

टॅग्स :रेपKamal Nathमध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला