लाइव न्यूज़ :

दो कारों में टक्कर, पंच दसानन जूना अखाड़े के महंत अनंत गिरि महाराज गुरु सहित पांच लोगों की मौत, 5 घायल

By भाषा | Updated: June 22, 2020 17:31 IST

मध्य प्रदेश के रायगढ़ में दो कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पंच दसानन जूना अखाड़े के महंत अनंत गिरि महाराज गुरु (50) की मौत हो गई। उन्हें महंत सोमेश्वर गिरि के नाम से भी जाना जाता है और वह औरंगाबाद के रहने वाले थे।

Open in App
ठळक मुद्देसारंगपुर पुलिस थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''गोपालपुरा गांव में दो कारों के बीच सोमवार की सुबह करीब छह बजे भिड़ंत हुई।एक महंत एवं एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं।इस हादसे में पंच दसानन जूना अखाड़े के महंत अनंत गिरि महाराज गुरु (50) की मौत हो गई।

राजगढ़ः मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर आगरा–मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सारंगपुर के समीप गोपालपुरा गांव में दो कारों की टक्कर में सोमवार की सुबह पंच दसानन जूना अखाड़े के एक महंत सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

सारंगपुर पुलिस थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''गोपालपुरा गांव में दो कारों के बीच सोमवार की सुबह करीब छह बजे भिड़ंत हुई। इसमें एक महंत एवं एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं।''

उन्होंने कहा कि इस हादसे में पंच दसानन जूना अखाड़े के महंत अनंत गिरि महाराज गुरु (50) की मौत हो गई। उन्हें महंत सोमेश्वर गिरि के नाम से भी जाना जाता है और वह औरंगाबाद के रहने वाले थे। वह अन्य लोगों के साथ कार से औरंगाबाद से लखनऊ जा रहे थे। मुकाती ने बताया कि शेष मृतकों की पहचान सिया दुलारी यादव (50), अभिषेक (19), कैलाश (14) एवं मोहित यादव (14) के रूप में की गई है। ये चारों एक ही परिवार के थे और हादसे के वक्त कार से गुना से इंदौर जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी घायल महंत के साथ कार में सफर कर रहे थे और उन्हें उपचार के लिए शाजापुर और सारंगपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुकाती ने बताया कि महंत अनंत गिरि के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उज्जैन के जूना अखाड़ा के साधु देव गिरि महाराज को सौंप दिया गया है। वह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार करने के लिए औरंगाबाद ले गये हैं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है। इसी बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। चौहान ने राजगढ़ जिला प्रशासन को प्रभावितों की आवश्यक सहायता के निर्देश दिए हैं।

ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत : दो घायल

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में शनिवार को दो ट्रकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। तिंदवारी थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज कुमार सिंह ने बताया कि "तिंदवारी थाना क्षेत्र में बांदा-टांडा राजमार्ग में शनिवार दोपहर को बांदा से फतेहपुर जा रहे और फतेहपुर से बांदा आ रहे दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी, जिससे एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि दूसरे ट्रक का चालक व एक खलासी (सहायक) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।"

उन्होंने बताया कि "अभी मृतक व घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।" एसएचओ ने बताया कि "मृत ट्रक चालक के शव को पहचान और पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखकर जांच शुरू कर दी गयी है।"

मुंबईः मारवे समुद्र तट पर दो लड़के डूबे

मुंबई के मारवे तट पर दो किशोर समुद्र में डूब गए। एक दमकल अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यहां मालवाणी के आज़मी नगर इलाके के छह लड़के रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मारवे तट पर टहलने के लिए गए। इसके बाद वे समुद्र में चले गए। उनमें से दो गहरे पानी में चले गए और लहरें उन्हें बहा ले गईं।

चार अन्य लड़कों ने कुछ स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी और जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव टीम ने रात करीब आठ बजे 13 साल के लड़के का शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि रविवार रात को अंधेरे की वजह से खोज अभियान रोक दिया गया था। सोमवार सुबह 16 साल के लड़के का शव भी बरामद कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?