लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः स्कूल बस में बैठी रहीं महिला टीचर, कंडक्टर करता रहा नर्सरी की बच्ची से दुष्कर्म

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 24, 2018 11:56 IST

Rape with a nursery girl: स्कूल की शिक्षिका मानसी चतुर्वेदी बस में प्रतिदिन जाती है, वे ही महिला केयर टेकर है। वह ड्रायवर के बगल वाली सीट पर बैठी थी।

Open in App

- राजेंद्र परासरभोपाल, 22 सितंबर:मध्य प्रदेश की राजधानी में एक निजी स्कूल की बस में नर्सरी की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया। बच्ची ने जब तस्वीर से आरोपी की पहचान की, तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार राजधानी के अयोध्या नगर की एक कालोनी में रहने वाले एक परिवार की साढ़े तीन साल की बच्ची सागर इंटर नेशनल स्कूल में पढ़ती है। मासूम के साथ गुरुवार को बस में ही कंडक्टर ने दुष्कर्म किया। यह बात तब सामने आई जब मां ने बच्ची के कपड़ों पर खून के निशान देखे और बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की बात कही। परिजनों का कहना है कि बच्ची दोपहर लगभग डेढ़ बजे स्कूल से घर पहुंची। मां जब उसे खाना खिला रही थी, तभी उन्हें बच्ची के कपड़ों पर खून के निशान दिखे। बच्ची से पूछा तो उसने बस में कंडक्टर द्वारा अश्लील हरकत किए जाने की बात कही। उसके बाद परिजन बच्ची को डाक्टर के पास ले गए और फिर अयोध्या नगर थाने पहुंचे। बच्ची की जांच कराने के बाद गुरुवार देर रात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को तस्वीर दिखाई, जिसमें बच्ची ने कंडक्टर द्वारा हरकत किए जाने का इशारा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को नाबालिग बता रहा है। पुलिस मामले में उसके दस्तावेज के आधार पर तय करेगी कि वह नाबालिग है या नहीं। पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने बताया कि सुबह जब बच्ची स्कूल गई तब बस में महिला केयर टेकर नहीं थी। स्कूल से जब वह लौटी उस वक्त बस में महिला केयर टेकर थी। बच्ची की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि महिला केयर टेकर की उपस्थिति में बच्ची के साथ आरोपी ने यह कृत्य किया।

वहीं स्कूल की शिक्षिका मानसी चतुर्वेदी बस में प्रतिदिन जाती है, वे ही महिला केयर टेकर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे सुबह देर होने से स्कूल बस से नहीं जा सकी थी, मगर लौटी वे बस से ही। वे ड्रायवर के बगल वाली सीट पर बैठी थी, उन्हें यह जानकारी ही नहीं लगी, आरोपी ने पीछे बैठी बच्ची के साथ कब इस तरह की हरकत कर दी।

(राजेंद्र परासर लोकमत से जुड़े हुए हैं)

टॅग्स :रेपमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली