लाइव न्यूज़ :

घर से प्रेमिका को उठा ले गया सनकी प्रेमी, बलात्कार कर परिवार को दी धमकी; जानें मामला

By अंजली चौहान | Updated: May 31, 2024 12:48 IST

अशोक नगर: पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया गया, जो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है।

Open in App

अशोक नगर: मध्य प्रदेश के अशोक नगर में प्यार के खौफनाक अंजाम ने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए हैं। जहां एक नाराज प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ जबरन बलात्कार किया और उसके परिवार को धमकी दी। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय लड़की जिस शख्स के साथ प्रेम संबंध में थी उसने उसे छोड़कर किसी और से सगाई कर ली। इसकी भनक जैसे ही उसेक प्रेमी को लगी वह उसके घर पहुंच गया। नाराज प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को घर से अगवा कर लिया और घसीटते हुए उसे परिवार से सामने से ले गया। आरोपी ने 22 वर्षीय लड़की का बलात्कार किया।

यह पूरी घटना बीते गुरुवार की है। आरोपी व्यक्ति अपने साथियों के साथ लड़की को जबरन घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। जब लड़की के भाई और परिवार ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सलीम खान नाम के युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को उसके घर से जबरन ले जाने की कोशिश की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम ने पहले लड़की को उसके पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी और दबाव बनाया। उसने यह सब तब किया जब उसे पता चला कि उसकी सगाई किसी और से हो गई है। जब लड़की के परिवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सलीम गुस्से में आ गया और उसने तलवारों, डंडों, लात-घूंसों और न जाने क्या-क्या से उन पर हमला कर दिया। यह दर्दनाक घटना वहां मौजूद लोगों के सामने हुई, जिसके बाद समुदाय की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया आई। हालांकि, हमलावर अफरा-तफरी के बीच मौके से भागने में सफल रहे।

आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार, मुख्य अपराधी सलीम खान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके अलावा, पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायतों के जवाब में सलीम और उसके साथियों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने इलाके में भय और आतंक फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन जनता को दिया है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत बलात्कार, हमला, धमकी और अपहरण के आरोप लगाए गए हैं। समुदाय पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहा है और अधिकारियों से सभी निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह कर रहा है।

टॅग्स :रेपMadhya Pradeshक्राइममहिलाWoman
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला