लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: देवास में छत पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, प्रकरण दर्ज

By नितिन गुप्ता | Updated: August 31, 2020 13:09 IST

मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराने का मामला सोशल मीडिया से सामने आया, वायरल फोटो से प्रशासन हरकत में आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में एक मकान की छत पर पाकिस्तानी झंडा लहराने का मामला सामने आया है।मकान मालिक का कहना है कि उसके 12 साल के बेटे ने अज्ञानतावश यह झंडा लगा दिया था।

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के क्षिप्रा गांव में एक मकान की छत पर पाकिस्तानी झंडा लहराने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस घर के फोटो वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो मकान मालिक फारूख खां ने बताया कि उसने नाबालिग लड़के ने गलती से ये सब कर दिया। पता लगने पर झंडा जलाकर नष्ट कर दिया गया।

राजस्व निरीक्षक लखनसिंह ने बताया कि गांव क्षिप्रा में फारुख खां के मकान पर पाकिस्तानी झंड़ा लगा होने की जानकारी मिली थी। मामले की जांच के लिए तहसीलदार ने मुझे भेजा था। मकान मालिक का कहना है कि उसके 12 साल के बेटे ने अज्ञानतावश यह झंडा लगा दिया था। जैसे ही उसे इस बात की जानकारी मिली तो उसने झंडा उतार दिया।

इन्होंने यह नहीं बताया कि आखिरी इनके पास पाकिस्तान का झंडा कहां से आया। मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराने का मामला सोशल मीडिया से सामने आया, वायरल फोटो से प्रशासन हरकत में आ गया।

राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौके का पंचनामा बनाया। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ IPC की धारा 153 क एवं ख के तहत केस दर्ज कर किया।

फारुख खां के मकान की छत पर पाकिसतानी झंडा देखकर लोग हैरान रह गए। इस दौरान लोगों ने मोबाइल से झंडे की तस्वीर व वीडियो बना लिए, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हो रहे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष