लाइव न्यूज़ :

Madhepura DM Car Accident: मधुबनी जिलाधिकारी की गाड़ी ने कई लोगों को कुचला, महिला और बच्चा सहित 4 की मौत, एक की हालत गंभीर, डीएम अपने ड्राइवर के साथ घटनास्थल से फरार!

By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2023 14:47 IST

Madhepura DM Car Accident: मरने वाले चार लोगों में दो स्थानीय और दो एनएचएआई के कर्मी बताए जा रहे हैं। इनमें से एक महिला है और एक बच्चा है। 

Open in App
ठळक मुद्देबेहतर इलाज के लिए फुलपरास रेफरल अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा की गाड़ी दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही थी।गाड़ी जैसे ही फुलपरास में पुरवारी टोला के पास पहुंची एक महिला और उसके बच्चे को कुचल दिया।

Madhepura DM Car Accident: बिहार में मधुबनी जिले के फुलपरास में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे जिलाधिकारी की गाड़ी से कुचलकर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाले चार लोगों में दो स्थानीय और दो एनएचएआई के कर्मी बताए जा रहे हैं। इनमें से एक महिला है और एक बच्चा है।

 

एक अन्य जो घायल हुआ है उसे बेहतर इलाज के लिए फुलपरास रेफरल अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा की गाड़ी दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही थी। गाड़ी जैसे ही फुलपरास में पुरवारी टोला के पास पहुंची एक महिला और उसके बच्चे को कुचल दिया।

इसके बाद एनएच किनारे काम कर रहे मजदूर को भी कुचल दिया। इसके बाद गाड़ी रेलिंग से टकरा गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त डीएम गाड़ी में मौजूद थे। हादसे के बाद जैसे ही भीड़ ने गाड़ी को घेरना शुरू किया, डीएम अपने ड्राइवर के साथ घटनास्थल से फरार हो गए। जिसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया।

उन्होंने डीएम की गाड़ी को तोड़ फोड़ दिया। स्थिति बेकाबू हो गई और लोगों ने एनएच को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस बीच गाड़ी संख्या बीआर43ई 0005 के बारे में बताया जा रहा है कि गाड़ी का इंश्योरेंस भी फेल हो चुका है। इस तरह डीएम अब तक बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ी से ही सफर करते आ रहे थे।

इसके इंश्योरेंस खत्म होने की तारीख 23 दिसंबर 2019 बताई गई है। जिसके बाद से गाड़ी को इंश्योरेंस नहीं कराया गया है। वहीं गाड़ी जिले के नाजिर के नाम पर है। घटना के बाद से डीएम विजय प्रकाश मीणा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमधुबनीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला