लाइव न्यूज़ :

30-वर्षीय पति ने अपनी पत्नी, दो सौतेले बेटों और सास-ससुर को जलाकर मार डाला, एक दिन बाद फांसी लगाकर खुदकुशी की, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2022 19:05 IST

पंजाबः घटना की रात कुलदीप सिंह और उसके दो साथियों ने सो रहे पांच लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि दो साथियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकुलदीप सिंह ने लुधियाना में सिधवान बेट के पास खुर्शेदपुर गांव में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।परमजीत कौर के अपने मायके से उसके घर लौटने से इनकार करने को लेकर नाराज था।दो नाबालिग बच्चों के साथ पिछले पांच-छह महीने से पंजाब के जालंधर जिले में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।

चंडीगढ़ःपंजाब के लुधियाना में 30-वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दो सौतेले बेटों और सास-ससुर को जलाकर मार डालने के एक दिन बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलदीप सिंह ने लुधियाना में सिधवान बेट के पास अपने खुर्शेदपुर गांव में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा था कि सिंह ने जालंधर जिले में सोमवार देर रात अपनी पत्नी परमजीत कौर, उसके पूर्व पति से पैदा दो बेटों- अर्शदीप (8) और अनमोल (5) तथा उसके पिता सुरजन सिंह और मां जोगिंदरो को कथित तौर पर जलाकर मार डाला था।

वह परमजीत कौर के अपने मायके से उसके घर लौटने से इनकार करने को लेकर नाराज था। कौर अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ पिछले पांच-छह महीने से पंजाब के जालंधर जिले में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।

सिंह चाहता था कि उसकी पत्नी लुधियाना के खुर्शेदपुर गांव स्थित उसके घर लौट जाए, लेकिन उसने मना कर दिया, क्योंकि कथित तौर पर सिंह उसे और उसके बच्चों को पीटा करता था। घटना की रात सिंह और उसके दो साथियों ने सो रहे पांच लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि दो साथियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने