लाइव न्यूज़ :

Lucknow Rape Case: नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 1 आरोपी एनकाउंटर में घायल; 3 आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2025 10:10 IST

Lucknow Rape Case: लखनऊ में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा है

Open in App

Lucknow Rape Case:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक नाबालिग दलित छात्रा के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक 11वीं कक्षा की छात्रा, कथित तौर पर दोपहर करीब 12 बजे अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए घर से निकली थी। वह एक परिचित के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी। कृष्णा नगर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विकास कुमार पांडेय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, "छात्रा और उसका परिचित एक पेट्रोल पंप के पास आम के बाग में बात करने के लिए रुके थे, तभी पांच अज्ञात लोग उनके पास आए।’’

उन्होंने बताया,‘‘आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की के परिचित की पिटाई की और उसे भागने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने लड़की को धमकाया और सामूहिक बलात्कार किया।’’ हमलावरों ने भागने से पहले पीड़िता को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने एक रिश्तेदार को दी, जिसने पुलिस को सूचित किया। बंथरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राणा राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण चल रहा है।

एसएचओ ने कहा, "हमने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी आस-पास के गांवों के स्थानीय निवासी हैं।”  फिलहाल, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :लखनऊरेपउत्तर प्रदेशएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?