लखनऊः पालतू पिटबुल ने सेवानिवृत्त शिक्षिका सुशीला त्रिपाठी को नोच-नोचकर मार डाला, पड़ोसी ने बताई दर्दनाक हादसा, इलाके में दहशत का माहौल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 13, 2022 04:19 PM2022-07-13T16:19:39+5:302022-07-13T16:21:05+5:30

घर की नौकरानी ने उन्हें खून से लथपथ पाया और उनके बेटे को इसकी सूचना दी। महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Lucknow Pet dog Pitbull thrashed retired teacher Sushila Tripathi death neighbor told painful accident atmosphere panic area up | लखनऊः पालतू पिटबुल ने सेवानिवृत्त शिक्षिका सुशीला त्रिपाठी को नोच-नोचकर मार डाला, पड़ोसी ने बताई दर्दनाक हादसा, इलाके में दहशत का माहौल

लखनऊ नगर निगम की एक टीम बुधवार सुबह त्रिपाठी के आवास पर पहुंची लेकिन वहां ताला लगा मिला।

Highlightsशव का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला अपने छोटे बेटे के साथ रहती थी। परिवार के पास पिटबुल सहित दो पालतू कुत्ते थे, इसमें से पिटबुल ने उन पर हमला किया था।

लखनऊः लखनऊ शहर के कैसरबाग इलाके में एक बुजुर्ग महिला को उसके पालतू कुत्ते ने हमला कर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका सुशीला त्रिपाठी (82) अपने घर की छत पर थीं, तभी उनके पालतू पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया।

 

पड़ोसियों ने कहा कि एक घंटे तक सुशीला त्रिपाठी को नोचता रहा। हम लोगों ने पत्थर मारे। इसका कुछ असर नहीं हुआ। पड़ोसी ने हम सभी दहशत में हैं। घर की नौकरानी ने उन्हें खून से लथपथ पाया और उनके बेटे को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला अपने छोटे बेटे के साथ रहती थी। परिवार के पास पिटबुल सहित दो पालतू कुत्ते थे, इसमें से पिटबुल ने उन पर हमला किया था। कैसरबाग के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) योगेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "बंगाली टोला इलाके की सुशीला त्रिपाठी (82) पर उनके पालतू कुत्ते ने हमला किया था, जिससे उनकी अस्पताल में बाद में मौत हो गयी थी।

हम लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ।" लखनऊ नगर निगम की एक टीम बुधवार सुबह त्रिपाठी के आवास पर पहुंची लेकिन वहां ताला लगा मिला। निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने कहा, "हमारी टीम घर में यह जांचने के लिए गई थी कि क्या परिवार के पास पालतू जानवर के रूप में पिटबुल कुत्ते को रखने का लाइसेंस है।

लेकिन घर में ताला लगा होने के कारण यह पता नहीं चल सका।" अधिकारियों ने यह भी कहा कि उन्हें उक्त कुत्ते के वर्तमान ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं है, और वे इस बारे में महिला के बेटे से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। 

Web Title: Lucknow Pet dog Pitbull thrashed retired teacher Sushila Tripathi death neighbor told painful accident atmosphere panic area up

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे