लाइव न्यूज़ :

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन युवती से सामूहिक बलात्कार, 4 अरेस्ट, मोबाइल फोन और यात्रियों से 96390 रुपये की लूट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2021 14:53 IST

Lucknow-Mumbai Pushpak Express Train: ट्रेन में कुछ लुटेरों ने 20 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन के कसारा पहुंचने पर यात्रियों ने मदद मांगी।लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी डी -2 में सवार हुए।जीआरपी मुंबई के अधिकारी और कर्मचारियों ने तत्काल कदम उठाया।

मुंबईः महाराष्ट्र में मध्य रेलवे के मार्ग पर इगतपुरी और कसारा स्टेशनों के बीच लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ लुटेरों ने 20 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

 

मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि कथित अपराध तब किया गया जब एक्सप्रेस ट्रेन घाट खंड से गुजर रही थी। खालिद ने एक ट्वीट करके घटना और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी इगतपुरी (औरंगाबाद रेलवे जिले) में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी डी -2 में सवार हुए और रात के दौरान ट्रेन के घाट क्षेत्र से गुजरने के दौरान अपराध को अंजाम किया।’’ उन्होंने कहा कि ट्रेन के कसारा पहुंचने पर यात्रियों ने मदद मांगी।

उन्होंने कहा कि जीआरपी मुंबई के अधिकारी और कर्मचारियों ने तत्काल कदम उठाया। उन्होंने कहा कि अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘पीड़िता बीस साल की है और उसे हमारी महिला अधिकारी द्वारा मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। वह ठीक है। हम सभी सबूत एकत्र कर रहे हैं। हमारी टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हम उनके पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस उपायुक्त और अपराध शाखा की एक टीम अपराध की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने ट्रेन यात्रियों से 96390 रुपये की संपत्ति की लूट की, जिसमें ज्यादातर मोबाइल फोन थे। पुलिस ने उनके पास से अब तक 34,200 रुपये की संपत्ति बरामद की है। खालिद ने कहा कि मुंबई जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 395, 397, 376 (डी), 354, 354 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है। खालिद ने कहा कि साथ ही कल्याण रेलवे पुलिस थाने में भी रेलवे अधिनियम के तहत भी शनिवार को मामला दर्ज किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपमुंबईMaharaj Singhउत्तर प्रदेशलखनऊभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास