गृहप्रवेश की शानदार पार्टी के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पीछे छोड़ गए एक बेटा और बेटी, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Published: November 18, 2021 10:01 AM2021-11-18T10:01:06+5:302021-11-18T10:06:45+5:30

लखनऊ में एक पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इनके दो छोटे बच्चे हैं। नए घर में गृहप्रवेश के बाद पति-पत्नी ने एक विवाद पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

Lucknow Gomtinagar couple suicide after Grihpravesh party | गृहप्रवेश की शानदार पार्टी के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पीछे छोड़ गए एक बेटा और बेटी, जानिए पूरा मामला

लखनऊ: पति-पत्नी ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsलखनऊ के गोमतीनगर का मामला, बहस के बाद उठाया आत्महत्या जैसा कदमगृहप्रवेश की पूजा और पार्टी के बाद हुई थी पति और पत्नी में बहस।पति के डीजे ग्रुप में आई लड़कियों के साथ डांंस करने पर नाराज थी पत्नी, इसी बात पर हुई लड़ाई।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर से पति और पत्नी का शव मिला। पुलिस के अनुसार मृत पाए गए श्याम किशोर मिश्रा (32) का अपनी पत्नी साधना मिश्रा (28) के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

डीजे में डांस पर हुआ था विवाद

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गोमतीनगर की एसीपी श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि पति-पत्नी ने नया घर बनाया था और इस खुशी में मंगलवार को गृहप्रवेश की पूजा सहित पार्टी भी रखी गई थी। पार्टी में श्याम किशोर ने डीजे ग्रुप के साथ आई लड़कियों के साथ जम कर डांस किया। गोण्डा निवासी श्याम किशोर मिश्र ने गंगोत्री विहार में नया मकान बनवाया था।

बहरहाल, पत्नी साधना को पति का लड़कियों के साथ डांस करना अच्छा नहीं लगा और इसी बात पर दोनों में बहस हुई। पुलिस के अनुसार साधना इस पूरे वाकये से खुश नहीं थी और उसने आत्महत्या कर ली। ये देख श्याम किशोर भी सदमे में आ गया और उसने भी अपना जीवन खत्म कर लिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत की पुष्टि हुई है।

श्याम के छोटे भाई ने सबसे पहले शवों को देखा

श्याम के छोटा भाई ब्रिज किशोर नए घर में ही बेसमेंट में सो रहे थे। बुधवार सुबह जगने के बाद वे ऊपर गए और बड़े भाई के घर का दरवाजा खटखटाया। हालांकि जवाब नहीं आने पर उन्होंने खिड़की से अंदर देखने की कोशिश की।

अंदर झांकने पर उन्हें साधना का शव जमीन पर पड़ा मिला जबकि श्याम का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने तत्काल परिवार के दूसरे सदस्यों को इसकी जानकारी दी। घटना के समय श्याम और साधना का 7 साल का बेटा अविनाश और 9 साल की अदिती घर में एक कमरे में सो रहे थे।

Web Title: Lucknow Gomtinagar couple suicide after Grihpravesh party

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे