लाइव न्यूज़ :

लखनऊः मुंडन संस्‍कार कराने जा रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्‍टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, आठ महिलाएं और दो बच्चे समेत 10 लोगों की मौत और 37 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2022 15:16 IST

इटौंजा क्षेत्र के गद्दीनपुरवा के पास ट्रैक्‍टर-ट्रॉली बेकाबू होकर एक तालाब में पलट गयी, जिससे उस पर सवार लोग उसके नीचे दब गये।

Open in App
ठळक मुद्देसीतापुर से कुछ लोग उनाई देवी मंदिर में मुंडन संस्‍कार के लिये जा रहे थे। मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्‍टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।लोगों के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

लखनऊः राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में सोमवार को मुंडन संस्‍कार कराने जा रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्‍टर-ट्रॉली के तालाब में पलट जाने से सवार 10 लोगों की मौत हो गयी तथा 37 अन्‍य घायल हो गये।

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सीतापुर से कुछ लोग उनाई देवी मंदिर में मुंडन संस्‍कार के लिये जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्‍ते में इटौंजा क्षेत्र के गद्दीनपुरवा के पास ट्रैक्‍टर-ट्रॉली बेकाबू होकर एक तालाब में पलट गयी, जिससे उस पर सवार लोग उसके नीचे दब गये। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्‍टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आठ महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली पर 47 लोग सवार थे। गंगवार ने बताया कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

उन्‍होंने बताया क‍ि हादसे में 37 लोग घायल हुए हैं। उनमें से 36 का उपचार इटौंजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है जबकि एक अन्य घायल को लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने