लाइव न्यूज़ :

खौफनाक कबूलनामा: 50 कत्ल के बाद डॉक्टर ने छोड़ दिया गिनती करना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 31, 2020 05:53 IST

62 वर्षीय देवेंद्र बीएएमएस डिग्रीधारी है और दिल्ली तथा पड़ोसी राज्यों में ट्रक एवं टैक्सी ड्राइवरों की हत्या के दर्जनों मामलों को अंजाम दे चुका है.

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने दावा किया कि वह हत्या के संभवत: 100 से ज्यादा मामलों में संलिप्त रहा है देवेंद्र शर्मा (62) उत्तरप्रदेश प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुरेनी गांव का रहने वाला है

डॉक्टर में दुनिया भगवान का रूप देखती है, लेकिन पुलिस ने एक ऐसे डॉक्टर को गिरफ्तार किया है जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. इस डॉक्टर ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने न जाने कितने लोगों की हत्या की है. 50 लोगों का कत्ल करने के बाद तो उसने अपने शिकार की गिनती करना ही छोड़ दिया.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के पुरेनी गांव के निवासी इस शैतान डॉक्टर देवेंद्र शर्मा को पुलिस ने हत्या के एक मामले में पैरोल अवधि खत्म होने के 6 महीने बाद दिल्ली के निकट बपरोला इलाके से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दावा किया कि देवेंद्र हत्या के 100 से ज्यादा मामलों में संलिप्त रहा है. डीसीपी (क्राइम) राकेश पवेरिया ने बताया कि 1995 में अलीगढ़ के छारा गांव में फर्जी गैस एजेंसी शुरू करने के बाद देवेंद्र आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया.

उसके सहयोगी एलपीजी सिलेंडर ले जाने वाले ट्रकों को लूटकर ड्राइवर की हत्या कर देते थे. इसके बाद ट्रक से सिलेंडर को अपनी फर्जी गैस एजेंसी में उतार लेते थे. वह अपहरण और हत्या के कई मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में उसके खिलाफ दर्ज मामलों में संबंधित राज्यों की पुलिस जांच कर रही है.

किडनी रैकेट में शामिल, कई राज्यों में गया है जेल

पुलिस ने बताया कि वर्ष 1994 में देवेंद्र किडनी प्रत्यारोपण के अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल हो गया था. 2004 में गुड़गांव में किडनी रैकेट के भंडाफोड़ के दौरान उसे कई अन्य डॉक्टरों के साथ गिरफ्तार किया गया था. किडनी बेचने का गिरोह चलाने के मामले में वह कई राज्यों में जेल जा चुका है.

प्रॉपर्टी का कर रहा था कारोबार पैरोल अवधि खत्म होने के बाद इस शैतान डॉक्टर ने बपरोला में एक विधवा से शादी कर ली थी और प्रॉपर्टी का कारोबार करने लगा था. मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्लीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये