लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: दिहाड़ी मजदूर के परिवार के 3 सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत, दिल्ली से फतेहपुर के लिए निकले थे पैदल

By भाषा | Updated: May 1, 2020 13:55 IST

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के नरेला से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के लिये सोमवार को रंजीत सिंह (44), उसकी पत्नी रामावती (40), उसके रिश्तेदार दिनेश (37) और उसकी पत्नी संतकुमारी (32) पैदल निकले थे।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूर अपने घरों के लिए पैदल जाने के लिए मजबूर हैं। कोरोना वायरस की वजह से देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन है।

अलीगढ़: दिल्ली से उत्तर प्रदेश लौट रहे दिहाड़ी मजदूर के परिवार के तीन सदस्यों की शहर के बाहरी इलाके में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के नरेला से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के लिये सोमवार को रंजीत सिंह (44), उसकी पत्नी रामावती (40), उसके रिश्तेदार दिनेश (37) और उसकी पत्नी संतकुमारी (32) पैदल निकले थे।

उन्होंने बताया कि ये लोग अपने गांव की पांच सौ किलोमीटर की यात्रा में से करीब 130 किलोमीटर की यात्रा तीन दिन में पैदल कर बृहस्पतिवार की रात मद्रेक इलाके के परदियावाली गांव पहुंचे थे। तभी गेंहू से लदे एक ट्रैक्टर का चालक इन लोगों को अपने साथ ले जाने को राजी हो गया।

पुलिस के अनुसार रात दो बजे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट्राली को टक्कर मार दी जिससे रंजीत सिंह और दिनेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि संतकुमारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास