लाइव न्यूज़ :

वीडियो: चलती हुई रेल टैंकर से लोगों ने बाल्टी भर-भर कर चोरी किया तेल, दौड़-दौड़कर लाइन लगाकर स्थानियों ने ऐसे निकाला पेट्रोल-डीजल

By आजाद खान | Updated: December 5, 2022 09:23 IST

वायलर वीडियो में यह देखा गया है कि रेल टैंकर के करीब हर चाभी पर एक शख्स बाल्टी लिए हुए वहां से तेल की चोरी कर रहा है। यही नहीं उन्हें दौड़ते और भागते हुए भी देखा गया है और खाली चाभी से तेल निकालते हुए भी वो लोग दिखाई दिए है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बिहटा से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ लोग रेल टैंकर से तेली की चोरी कर रहे है। यही नहीं उन्हें दौड़-दौड़ कर लाइन लगाकर चोरी करते हुए देखा गया है।

पटना:बिहार के बिहटा में कुछ लोगों द्वारा रेल की टैंकर से तेल चुराते हुए देखे गए है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोगों को रेल से तेल चोरी करते हुए देखा गया है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है और ऐसी कोई खबर भी सामने नहीं आई है।  

वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना बिहटा के एक ब्रिज पर घटी है जब वहां से रेल टैंकर गुजर रही थी। बिहार में इस तरह की चोरी का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी रेल के इंजन, लोहे के ब्रिज आदि की चोरी हो चुकी है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक ब्रिज से एक रेल टैंकर गुजर रही है जिसकी रफ्तार थोड़ी धीमी है। ऐसे में कुछ लोग बाल्टी लगाकर टैंकर से तेल निकालते हुए देखे गए है। वीडियो में एक दो नहीं बल्कि भारी संख्या में लोगो को तेल चोरी करते हुए देखा गया है।

 

यही नहीं कुछ लोग बाल्टी लेकर लाइन भी लगाते हुए देखे गए है और टैंकर के पास से दौड़ते हुए देखे गए है। लोग बाल्टी को लेकर टैंकर से सटे हुए है जिससे उनके साथ दुर्घटना भी घट सकती थी। ऐसे में इस बाक का अभी भी खुलासा नहीं हो पाया है कि लोगों ने टैंकर की चाभी खुद खोल कर तेल निकाला है कि टैंकर पहले से ही खुला है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसारय, यह घटना पटना के एक प्रशासनिक उप-मंडल बिहटा के एक ब्रिज पर घटी है। बताया जा रहा है कि यह रेल टैंकर भरी तेल की टैंकर को लेकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के तेल डिपो में जा रही थी तभी यह घटना घटी है। 

आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब बिहार में इस तरीके की चोरी हुई है। इससे पहले बिहार के बांका जिले के रजौन प्रखंड में सालों से इस्तेमाल होने वाली दो किलोमीटर रोड की चोरी कर ली गई थी और उसे जोत कर बीज बो दिए गए थे। 

यही नहीं इससे पहले बिहार के बेगुसराय में रेलवे यार्ड से पूरे इंजन चुरा लेने की खबर सामने आई थी और इससे पहले सालों से प्रयोग किया जा रहा एक लोहे के पुल की भी चोरी की खबर सामने आई थी। 

टॅग्स :क्राइमबिहारवायरल वीडियोक्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने