लाइव न्यूज़ :

Lawrence Bishnoi: 25 महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर मार डाला?, अगली शिकार तुम बनोगी, 'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' ने नृत्य शिक्षिका को दी रेप और जान से मारने की धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2024 21:27 IST

Lawrence Bishnoi: व्यक्ति ने फोन पर धमकाया और कहा कि वह पहले ही ''25 महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर उन्हें मार चुका है और अब वह उसकी अगली शिकार बनेगी।''

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता बस्ती सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली नृत्य शिक्षिका है। आरोप है कि कई नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। फिलहाल गुजरात की एक जेल में बंद है।

Lawrence Bishnoi: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक नृत्य शिक्षिका ने कुख्यात 'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के एक कथित सदस्य द्वारा दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां दिये जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतेंद्र भूषण तिवारी ने बुधवार को बताया कि शिक्षिका ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले एक व्यक्ति ने उसे फोन पर धमकाया और कहा कि वह पहले ही ''25 महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर उन्हें मार चुका है और अब वह उसकी अगली शिकार बनेगी।''

पीड़िता बस्ती सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली नृत्य शिक्षिका है। उसका आरोप है कि उसे कई नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। लॉरेंस बिश्नोई एक गैंगस्टर है। उसका नाम हाल ही में महाराष्ट्र के एक विधायक की हत्या के मामले में भी आया था। वह फिलहाल गुजरात की एक जेल में बंद है।

कुशीनगर जिले के व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली जान से मारने की धमकी

कुशीनगर में एक कपड़ा व्यापारी ने आरोप लगाया है कि उसे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने एक से अधिक बार जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुशीनगर के फाजिलनगर कस्बे में कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यवसायी दीपक रौनियार ने बताया कि फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताते हुए धमकी दी, "पुलिस तुम्हें नहीं बचा सकती। तुम्हारी सुपारी दी गई है। मैं तुम्हें खत्म कर दूंगा। अगर बचा सकते हो तो खुद को बचाने की कोशिश करो।"

रौनियार को चार नवंबर से कॉल आने शुरू हो गए और शनिवार रात को अलग-अलग फोन नंबरों से धमकी भरे कॉल आने लगे। पटहेरवा थाना के प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कॉल करने वाले के ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने