लाइव न्यूज़ :

लातूरः पत्नी ने रात के खाने में बिरयानी नहीं बनाई तो पति ने घोंप दिया चाकू

By भाषा | Updated: September 7, 2022 18:37 IST

पुलिस निरीक्षक सुधाकर बावकर ने बताया कि पुलिस ने 31 अगस्त को नांदेड़ रोड इलाके के कुश्तदाम में हुई घटना को लेकर आरोपी विक्रम विनायक डेडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे31 अगस्त की रात को आरोपी शराब के नशे की हालत में घर आया।रात के खाने में बिरयानी नहीं बनाने पर अपनी पत्नी से बहस करने लगा।परिवार के अन्य सदस्यों के बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी।

लातूरःमहाराष्ट्र के लातूर जिले में रात के खाने में बिरयानी नहीं बनाने पर एक व्यक्ति ने नशे की हालत में कथित तौर पर पत्नी को चाकू मार दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस निरीक्षक सुधाकर बावकर ने बताया कि पुलिस ने 31 अगस्त को नांदेड़ रोड इलाके के कुश्तदाम में हुई घटना को लेकर आरोपी विक्रम विनायक डेडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त की रात को आरोपी शराब के नशे की हालत में घर आया और रात के खाने में बिरयानी नहीं बनाने पर अपनी पत्नी से बहस करने लगा।

परिवार के अन्य सदस्यों के बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। बाद में उसने चाकू निकालकर पत्नी को घोंप दिया। अधिकारी ने कहा कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, शव खेत में गाड़ा

राजस्थान के भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि घटना बिरावई गांव की है जहां घर के पास एक खेत में गाडे़ गये महिला के शव को मंगलवार को निकाला गया।

चिकसाना थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि ‘‘ मृतका के परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। ’’

उन्होंने बताया कि दंपत्ति के बीच सोमवार देर रात विवाद हुआ और उसके बाद आरोपी पिंटू (26) ने अपनी पत्नी कृष्णा (22) का गला घोटकर हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने थाने में पुलिस को सूचित किया कि उसकी पत्नी घर से लापता है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिये शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?