45 वर्षीय पत्नी सड़क किनारे खून से लथपथ मिली, 50 वर्षीय पति का शव पास के पेड़ से लटका मिला, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 10, 2022 05:40 PM2022-12-10T17:40:57+5:302022-12-10T17:42:00+5:30

लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामरती देवी की मौत का कारण सिर में चोट लगना जबकि भगौती प्रसाद की मृत्यु की वजह फांसी लगाना बताया गया है।

Lakhimpur Kheri 45-year old wife found soaked blood roadside, 50-year old husband's body found hang nearby tree Woman killed iron rod up police | 45 वर्षीय पत्नी सड़क किनारे खून से लथपथ मिली, 50 वर्षीय पति का शव पास के पेड़ से लटका मिला, जानें पूरा मामला

पुलिस ने लूट की घटना से इनकार किया है और मामले की जांच कर रही है। 

Highlightsभगौती प्रसाद की मृत्यु की वजह फांसी लगाना बताया गया है।दंपति पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला किया था।पुलिस ने लूट की घटना से इनकार किया है और मामले की जांच कर रही है। 

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पति-पत्नी रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारों को शनिवार को बताया कि कन्नपुर गांव निवासी रामरती देवी (45) का शव शुक्रवार को सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला था जबकि उनके पति भगौती प्रसाद (50) का शव पास के पेड़ से लटका हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास से खून से सनी लोहे की छड़ और मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामरती देवी की मौत का कारण सिर में चोट लगना जबकि भगौती प्रसाद की मृत्यु की वजह फांसी लगाना बताया गया है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि दंपति पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला किया था जिस दौरान उन्होंने लोहे की छड़ से महिला की हत्या कर दी और पति के शव को पेड़ से लटका दिया । हालांकि पुलिस ने लूट की घटना से इनकार किया है और मामले की जांच कर रही है। 

Web Title: Lakhimpur Kheri 45-year old wife found soaked blood roadside, 50-year old husband's body found hang nearby tree Woman killed iron rod up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे