लाइव न्यूज़ :

कुशीनगरः नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म और फिर धर्म परिवर्तन कराने का मामला, मेराज, सेराज, ​​मेराजुद्दीन अंसारी और हसीना खातून अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2025 22:23 IST

Kushinagar: लड़की की मां की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा ने तुरंत एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच के आदेश दिए।

Open in App
ठळक मुद्दे लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया और मुख्य आरोपी मेराज ने यौन उत्पीड़न किया।पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की टीम ने चारों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत अतिरिक्त आरोप जोड़े गए हैं।

Kushinagar:उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक नाबालिग किशोरी का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी को बंधक बनाकर रखने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिसमें चार आरोपियों में से एक महिला ने भी मदद की। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को मेराज अपने साथियों सेराज, मेरुद्दीन उर्फ ​​मेराजुद्दीन अंसारी और हसीना खातून के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। कुशीनगर पुलिस के अनुसार, लड़की की मां की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा ने तुरंत एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच के आदेश दिए।

पुलिस के मुताबिक विशुनपुरा थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (दो) (अपहरण), 64 (बलात्कार), 351 (दो) (आपराधिक धमकी) और पाक्सो अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया और मुख्य आरोपी मेराज ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की टीम ने चारों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 (शादी के लिए मजबूर करने के लिए अपहरण) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत अतिरिक्त आरोप जोड़े गए हैं।

विशुनपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी मेराज ने अपने साथियों सेराज, मेरुद्दीन उर्फ ​​मेराजुद्दीन अंसारी और हसीना खातून के साथ मिलकर शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया और मारपीट भी की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो