लाइव न्यूज़ :

कोटाः ऐसी सजा!, तार चुराने पर 12 वर्षीय दलित लड़के को निर्वस्त्र कर पीटा और नचाया?, आरोपी पिता-पुत्र समेत छह अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2024 17:29 IST

आरोपियों की पहचान क्षितिज गुर्जर (24) उर्फ ​​बिट्टू, आशीष उपाध्याय उर्फ ​​विक्कू (52), उसका बेटा ययाति उपाध्याय (24) उर्फ ​​गुनगुन, गौरव सोनी (21), संदीप सिंह (30) उर्फ ​​राहुल बन्नाशा और सुमित कुमार सैन (25) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि आरोपी पिता-पुत्र समेत छह को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस को पता चला कि छह आरोपी एक ‘म्यूजिक’ कंपनी का हिस्सा थे।पीड़िता ने म्यूजिक सिस्टम से तार चुराए हैं। अदालत में पेश किया गया।

कोटाः राजस्थान के कोटा में एक कार्यक्रम के दौरान तार चुराते हुए पकड़े जाने के बाद 12 वर्षीय दलित लड़के को कथित तौर पर निर्वस्त्र करके नाचने के लिए मजबूर किया गया और वीडियो भी बनाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। ऑनलाइ मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़का चार-पांच व्यक्तियों के साथ एक गाने पर नाच रहा है। वीडियो में, लड़के को मुस्कुराते हुए नाचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला वीडियो मिलने और पीड़ित का पता चलने के बाद सामने आया।

पुलिस ने पीड़ित के परिवार को शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया। पीड़ित के पिता की शिकायत के अनुसार, शुक्रवार रात को उनका बेटा जीएडी सर्किल में आयोजित एक मेले में ‘कॉमेडी’ कार्यक्रम में गया था और रात 1 से 4 बजे के बीच करीब चार-पांच लोगों ने उनके बेटे को घेर लिया और तार चोरी करने का आरोप लगाकर पीट दिया।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया कि आरोपियों ने उसके बेटे को निवस्त्र करके नाचने के लिए मजबूर किया और वीडियो बनाई। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान क्षितिज गुर्जर (24) उर्फ ​​बिट्टू, आशीष उपाध्याय उर्फ ​​विक्कू (52), उसका बेटा ययाति उपाध्याय (24) उर्फ ​​गुनगुन, गौरव सोनी (21), संदीप सिंह (30) उर्फ ​​राहुल बन्नाशा और सुमित कुमार सैन (25) के रूप में हुई है।

डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छह आरोपी एक ‘म्यूजिक’ कंपनी का हिस्सा थे और उन्हें शक था कि पीड़िता ने उनके म्यूजिक सिस्टम से तार चुराए हैं। शर्मा ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानKotaPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?