लाइव न्यूज़ :

कोरबाः ऐसी भयंकर सजा जिसे देखकर रुह कांप जाएं?, 2 श्रमिकों पर चोरी का आरोप लगाकर कपड़े उतार, बिजली के झटके देकर नाखून उखाड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2025 14:39 IST

Korba: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी अभिषेक भांबी और विनोद भांबी को सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र के खपराभट्टी इलाके में छोटू गुर्जर की आइसक्रीम फैक्टरी में काम के लिए एक ठेकेदार के जरिए रखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देझटके देते और उसकी पिटाई करते हुए देखा जा सकता है।मामले को आगे की कार्रवाई के लिए कोरबा पुलिस को भेज दिया।सिविल लाइंस थाना में गुर्जर और शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Korba:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी के शक में आइसक्रीम फैक्टरी के दो मजदूरों को उनके मालिक और उसके सहयोगी ने कथित तौर पर यातनाएं दीं। आरोपियों ने श्रमिकों के नाखून उखाड़ दिए और उन्हें बिजली के झटके दिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी अभिषेक भांबी और विनोद भांबी को सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र के खपराभट्टी इलाके में छोटू गुर्जर की आइसक्रीम फैक्टरी में काम के लिए एक ठेकेदार के जरिए रखा गया था।

अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को गुर्जर और उसके सहयोगी मुकेश शर्मा ने दोनों श्रमिकों पर चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दोनों के कपड़े उतार दिए गए, उन्हें बिजली के झटके दिए गए और उनके नाखून उखाड़ दिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसका वीडियो वायरल हो गया जिसमें एक अर्धनग्न व्यक्ति को बिजली के झटके देते और उसकी पिटाई करते हुए देखा जा सकता है।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद दोनों पीड़ित वहां से भागकर भीलवाड़ा में अपने पैतृक स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने भीलवाड़ा में ही गुलाबपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस ने ‘जीरो’ प्राथमिकी दर्ज कर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए कोरबा पुलिस को भेज दिया।

‘जीरो’ प्राथमिकी के तहत पीड़ित अपराध के स्थान के बदले किसी भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को कोरबा के सिविल लाइंस थाना में गुर्जर और शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पीड़ितों में से एक अभिषेक भांबी ने बताया कि उसने अपने वाहन की किस्त का भुगतान करने के लिए अपने मालिक से 20 हजार रुपये की अग्रिम राशि मांगी थी जब मालिक ने इनकार कर दिया तो उन्होंने नौकरी छोड़ने की इच्छा जताई।

उन्होंने बताया कि इस बात से आरोपी नाराज हो गया और उसने दोनों श्रमिकों पर हमला कर दिया। सिविल लाइंस थाना के प्रभारी प्रमोद डडसेना ने बताया, ‘‘मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा मामले की जांच जारी है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?