कोलकाता: बस में गुपचुप तस्वीर खींच रहा था शख्स, दिलेरी दिखाते हुए लड़की ने ऐसे सिखाया सबक

By विनीत कुमार | Published: January 7, 2021 03:57 PM2021-01-07T15:57:02+5:302021-01-07T16:01:57+5:30

कोलकाता में नए साल के पहले ही दिन एक लड़की ने फोटो खींच रहे मनचले को सबक सिखाया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपों के अनुसार शख्स बस में सफर के दौरान लड़की की गुपचुप तरीके से फोटो खींच रहा था।

Kolkata brave girl student challanged man clicking her photographs while travelling on bus | कोलकाता: बस में गुपचुप तस्वीर खींच रहा था शख्स, दिलेरी दिखाते हुए लड़की ने ऐसे सिखाया सबक

कोलकाता: फोटो खींच रहे मनचले को लड़की ने सिखाया सबक (फाइल फोटो)

Highlightsबस में सफर के दौरान लड़की की गुपचुप तरीके से फोटो खींच रहा था शख्स, लड़की ने पुलिस से पकड़वायालड़की द्वारा विरोध जताने पर शुरू में शख्स आरोप से इनकार करता रहा, लड़की को धक्का देने का भी आरोपपुलिस ने इस मामले में लड़की और बस कंडक्टर सहित यात्रा कर रहे लोगों से भी पूछताछ की है

कोलकाता में 23 साल की एक छात्रा ने दिलेरी और हौसला दिखाते हुए एक मनचले को सबक सिखाया। लड़की कोलकाता के पोर्ट इलाके के बीएनआर हॉस्पिटल एरिया में रहती है। रूट नंबर 227 पर जब वो एक बस पर सफर कर रही थी उसी दौरान एक शख्स उसकी गुपचुप तरीके से तस्वीरें ले रहा था, जिसका छात्रा ने न केवल विरोध किया बल्कि उसे सबक भी सिखाया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार लड़की ने 100 नंबर डायल किया और आरोपी से बहस करने लगी। लड़की ने आरोपी को बहस में उलझाए रखा ताकि वो भाग नहीं सके। इसी बीच बस जब बीएनआर क्रॉसिंग पहुंची को वहां से गुजर रही एक पुलिस वैन को बस में शोरगुल की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस बस में चढ़ी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ये पूरी घटना 1 जनवरी की है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, 'लड़की ने दिन में करीब 3 बजे बस पकड़ी थी। बस में चढ़ने के बाद उसे लगा कि जीतू सिंह (42) नाम का शख्स अपने मोबाइल फोन से उसकी तस्वीर खींच रहा है। लड़की ने जब विरोध जताया तो आरोपी ने इससे इनकार किया और उलटा लड़की पर ही वेबजह विवाद करने का आरोप लगाया।' 

पुलिस के अनुसार बाद में लड़की ने फिर महसूस किया कि उसकी तस्वीरें बिना उसकी इजाजत के खींची जा रही है। इसके बाद लड़की ने और मुखर तरीके से अपना विरोध जताया और शख्स से मोबाइल मांगने लगी ताकि उसे डिलीट कर सके। इस पर आरोपी ने कहा कि वो सेल्फी खींच रहा था।

पुलिस के मुताबिक इसके बाद लड़की ने शोर मचाते हुए आरोपी का रास्ता घेर लिया और तभी पुलिस भी आ गई। इससे पहले एक बार आरोपी ने लड़की को धक्का भी दिया। पुलिस ने बताया है कि मोबाइल को सीज कर लिया गया है और आरोपी से बस टिकट भी जब्त किया गया है। मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया, 'हमने दूसरे यात्रियों से भी बात की है जो बस पर थे। हम ये भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या आरोपी पहले भी ऐसी हरकत करता रहा है।' पुलिस ने लड़की के साथ-साथ बस कंडक्टर का भी बयान एक सिटी कोर्ट में दर्ज कराया है।

Web Title: Kolkata brave girl student challanged man clicking her photographs while travelling on bus

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे