लाइव न्यूज़ :

घर छोड़ने से पहले पत्नी नव्याश्री ने लिखा-पति लोकेश के साथ नहीं रहना चाहती और ढूंढना मत?, प्रेमी के साथ भागी, पति ने 4 साल की बेटी को पंसदीदा खाना खिलाकर गला घोंटा और खुद की सुसाइड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2025 22:03 IST

पुलिस ने बताया कि लोकेश के पिता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकेश ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत मंगलवार को दर्ज कराई थी।लोकेश अपनी बेटी निहारिका को कार में लेकर घर से निकल गया।एक बेकरी में ले गया जहां उसकी पसंदीदा चीजें उसे खिलाईं।

कोलारः कर्नाटक में अपने प्रेमी के साथ कथित तौर पर भागी एक महिला के पति ने अपनी चार वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या भी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के मुलबागल तालुक में मंगलवार रात यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार, लोकेश (37) की पत्नी नव्याश्री ने घर छोड़ने से पहले अपने पति के लिए एक पत्र छोड़ा था जिसमें लिखा था कि वह उसके (लोकेश के) साथ नहीं रहना चाहती और तलाक लेना चाहती है। उसने यह भी कहा था कि उसे ढूंढने की कोशिश नहीं की जाए।

पुलिस के अनुसार, लोकेश ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत मंगलवार को दर्ज कराई थी और दोनों की शादी को चार साल हो गए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद लोकेश अपनी बेटी निहारिका को कार में लेकर घर से निकल गया और उसे एक बेकरी में ले गया जहां उसकी पसंदीदा चीजें उसे खिलाईं।

बाद में उसने कार के अंदर ही कथित तौर पर गला घोंटकर अपनी बेटी की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि निहारिका का शव सड़क के किनारे खड़ी लावारिस कार के अंदर बुधवार को मिला जबकि लोकेश का शव पास में ही एक पेड़ से फंदे पर लटका था।

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि मृतक की पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध थे और वह अपने पति से तलाक लेना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि लोकेश के पिता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुPoliceहत्याकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?