लाइव न्यूज़ :

Kochi Police: ‘सेक्स रैकेट’ भी चला रही थी अभिनेत्री?, फिल्म ‘ऑडिशन’ के लिए चेन्नई लाकर अनैतिक संबंधों के लिए कई लोगों के सामने किया पेश?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2024 15:04 IST

महिला ने एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया कि जब उसे अभिनेत्री चेन्नई ले गई थी, तब वह नाबालिग थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोप लगाया कि अभिनेत्री एक ‘सेक्स रैकेट’ भी चला रही थी।अभिनेताओं मुकेश, जयसूर्या और इदावेला बाबू सहित अन्य पर आरोप लगाए थे।पुलिस प्रमुख के समक्ष अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

कोच्चिः कोच्चि में एक महिला ने बृहस्पतिवार को एक अभिनेत्री के खिलाफ ‘सेक्स रैकेट’ चलाने का आरोप लगाया है। आरोपी अभिनेत्री मलयालम सिनेमा की प्रसिद्ध हस्तियों से जुड़े दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के अलग-अलग मामलों में शिकायतकर्ता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे एक फिल्म के ‘ऑडिशन’ के लिए चेन्नई ले जाया गया, जहां उसे अनैतिक संबंधों के लिए कई लोगों के सामने पेश किया गया। पीड़ित महिला और अभिनेत्री आपस में रिश्तेदार हैं। महिला ने एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया कि जब उसे अभिनेत्री चेन्नई ले गई थी, तब वह नाबालिग थी।

उसने आरोप लगाया कि अभिनेत्री एक ‘सेक्स रैकेट’ भी चला रही थी। हालांकि, अभिनेत्री ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि महिला रिश्तेदार पर उनका कुछ धन बकाया है तथा ये आरोप प्रमुख अभिनेताओं के खिलाफ उनकी शिकायत से ध्यान भटकाने के लिए लगाए गए हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अभिनेताओं मुकेश, जयसूर्या और इदावेला बाबू सहित अन्य पर आरोप लगाए थे।

महिला ने बृहस्पतिवार को राज्य पुलिस प्रमुख के समक्ष अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार शिकायत को उस विशेष जांच दल को भेजा जाएगा, जो वर्तमान में अभिनेताओं से संबंधित सभी आरोपों की जांच कर रहा है। न्यायमूर्ति के. हेमा समिति की रिपोर्ट में खुलासे के बाद यौन उत्पीड़न के आरोपों में कुछ प्रमुख मलयालम फिल्मी हस्तियों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?