लाइव न्यूज़ :

45 वर्षीय पति लक्ष्मण ने चौथी पत्नी 40 वर्षीय रुक्मणी की गला घोंटकर मारा, बिस्तर के नीचे दफनाया, दुख में कब्र पर सोया और बाद में की खुदकुशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2025 21:33 IST

शुक्रवार को लक्ष्मण सुलगांव गांव में अपने घर से बाहर आया और पड़ोसियों को बताया कि उसने कीटनाशक पी लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलक्ष्मण और रुक्मणी दोनों शराब पीने के आदी थे और अक्सर झगड़ते रहते थे।ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचित किया, तब तक लक्ष्मण की मौत हो चुकी थी।मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर तेज दुर्गंध आ रही थी।

खरगोनः मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी चौथी पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे बिस्तर के नीचे दफना दिया, फिर पश्चाताप में उसकी कब्र पर सो गया और बाद में खुदकुशी कर ली। बड़वाह थाने के प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने शनिवार को बताया कि व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई है, जिसकी शादी 40 वर्षीय रुक्मणी से छह साल पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्मण की चौथी और रुक्मणी की तीसरी शादी थी। दंपति के कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने कहा कि लक्ष्मण और रुक्मणी दोनों शराब पीने के आदी थे और अक्सर झगड़ते रहते थे, शुक्रवार को लक्ष्मण सुलगांव गांव में अपने घर से बाहर आया और पड़ोसियों को बताया कि उसने कीटनाशक पी लिया है।

राठौर ने कहा कि जब तक ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचित किया, तब तक लक्ष्मण की मौत हो चुकी थी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने रुक्मणी की तलाश की और लक्ष्मण के बिस्तर के नीचे जमीन से एक महिला का हाथ निकला हुआ पाया। जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर तेज दुर्गंध आ रही थी।

राठौर ने कहा कि पुलिस ने शव को बाहर निकाला, माना जा रहा है कि शव को तीन से चार दिन पहले दफनाया गया था। उन्होंने कहा कि हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब भी लंबित है, लेकिन प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि लक्ष्मण ने रुक्मणी की गला घोंटकर हत्या की।

राठौर ने कहा कि लक्ष्मण ने हाल के दिनों में घर को बंद कर दिया था और पड़ोसियों से कहा था कि उसकी पत्नी रिश्तेदारों से मिलने गई है। अधिकारी ने बताया कि दुर्गंध की वजह से शिकायतें आने लगीं। उन्होंने कहा कि पुलिस का मानना ​​है कि अपराधबोध और घबराहट की वजह से लक्ष्मण ने आत्महत्या की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो