लाइव न्यूज़ :

नूपुर शर्मा को अब ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के खादिम ने दी धमकी, बोला- "जो नूपुर शर्मा को मारेगा, उसे अपना घर दे दूंगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 5, 2022 20:02 IST

भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय नूपुर शर्मा के कत्ल की धमकी देने वाले ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने कहा कि जो भी शर्मा को मारेगा वो उसे अपना मकान दे देगा।

Open in App
ठळक मुद्देख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने दी नूपुर शर्मा को कत्ल की धमकी सलमान चिश्ती का धमकी भरा कथित वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैकथित वीडियो में सलमान चिश्ती ने कहा कि जो भी नूपुर शर्मा के मारेगा वो उसे मकान और पैसे देगा

अजमेर: विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने वाली भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय नूपुर शर्मा के कत्ल की धमकी दी है।

सलमान चिश्ती का धमकी भरा कथित वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जनकारी के मुताबिक सलमान चिश्ती ने स्वयं वीडियो शूट करके उसे वायरल किया है।

धमकी भरे वीडियो में सलमान चिश्ती नूपुर शर्मा को गोली मारने की अपील कर रहा है। वह वीडियो में कहा रहा है कि जो भी शख्स नूपुर शर्मा की गर्दन कलम करेगा, वो उसे इनाम के तौर पर पैसे और मकान देगा।

सलमान चिश्ती के इस वीडियो के वायरल होने के बाद अजमेर शहर की पुलिस भी सकते में है और सलमान के खिलाफ मामले की जांच में जुट गई है।सलमान के वीडियो को देखने से ऐसा लग रहा है कि उसने इस वीडियो को शूट करने के लिए दरगाह के ही आसपास की जगह को चुना है।

इस पूरे मामले में सबसे गंभीर बात यह है कि सलमान का वीडियो भी ठीक उसी तरह की भाषा बयां कर रहा है, जैसा की उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने बनाया था।

जानकारी के मुताबिक लगभग 2 मिनट 50 सेकेंड के कथित वीडियो में इस्लाम का हवाला देते हुए सलमान चिश्ती नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी दी है।

वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि आखिर ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह का खादिम भला इस तरह की हिंसक बातें करेगा तो देश के अमन और चैन पर किस तरह का असल पड़ेगा।

मामले में अजमेर पुलिस ने दरगाह के खादिम सलमान के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामल में केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक खादिम सलमान दरगाह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर पहले कई संगीन मामले दर्ज हैं।

वीडियो में कथित तौर पर सलमान ने कहा है कि मुझे कसम है मेरी मां की, मैं उसे सरेआम गोली मार देता, मेरे बच्चों की कसम मैं उसे गोली मार देता और आज भी सीना ठोक कर कहता हूं जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा, मैं उसे अपना घर दे दूंगा। यह वादा करता है सलमान। 

टॅग्स :नूपुर शर्माAjmerक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये