लाइव न्यूज़ :

पारिवारिक समारोह में मिली और किया कई बार यौन शोषण?, 17 साल के नाबालिग रिश्तेदार के साथ भागी 2 बच्चों की मां, 5 दिन बाद कोल्लूर में मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2025 17:58 IST

केरलः आरोपी महिला (30) दो बच्चों की मां है, जो हफ्ते भर पहले अपने एक दूर के नाबालिग रिश्तेदार (17) के साथ भाग गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत दर्ज कराने के पांच दिन बाद दोनों को कर्नाटक के कोल्लूर में खोजा गया।पुलिस ने बताया कि इस दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया।पारिवारिक समारोह में लड़के के संपर्क में आई थी, जिसके बाद कथित शोषण शुरू हुआ।

अलाप्पुझाः केरल में एक महिला को ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (पोक्सो) अधिनियम के तहत नाबालिग को भगाकर ले जाने और उसके साथ यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी महिला (30) दो बच्चों की मां है, जो हफ्ते भर पहले अपने एक दूर के नाबालिग रिश्तेदार (17) के साथ भाग गई थी।

महिला और किशोर के परिवारों द्वारा अलग-अलग गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के पांच दिन बाद दोनों को कर्नाटक के कोल्लूर में खोजा गया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने इस दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया। पुलिस ने बताया कि उन्हें कोल्लूर में पकड़ा गया, जहां महिला ने बसने के लिहाज से एक मकान किराए पर ले रखा था।

महिला पहली बार एक पारिवारिक समारोह में लड़के के संपर्क में आई थी, जिसके बाद कथित शोषण शुरू हुआ। पुलिस ने बताया कि पति द्वारा ससुराल में वापस ले जाने के प्रयास के बाद महिला कथित तौर पर किशोर के गांव (कुतियाथोडू पुलिस थाने के अंतर्गत) से उसे लेकर फरार हो गई। चेरथला पुलिस ने महिला को पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। किशोर को वापस उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने