केरलः दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने नामकरण संस्कार के बाद बेटी को नदी में फेंका, मौत

By भाषा | Published: September 25, 2020 05:36 PM2020-09-25T17:36:09+5:302020-09-25T17:36:09+5:30

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तड़के बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। बच्ची का नामकरण संस्कार बृहस्पतिवार की सुबह किया गया था। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता उन्नीकृष्णन (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Kerala Heartbreaking incident father throws daughter river naming ceremony dies | केरलः दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने नामकरण संस्कार के बाद बेटी को नदी में फेंका, मौत

आरोपी महिला पर इस बात के लिये दबाब बना रहा था कि शाम में वह बच्ची को अपनी मां के पास ले जायेगा।

Highlightsघटना में एक पिता ने नामकरण संस्कार के कुछ ही घंटे बाद अपनी बेटी को नदी में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता पिता में कोई मसला था।

ति​रुवनंतपुरमः केरल के तिरुवल्लम के पचल्लूर में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक पिता ने नामकरण संस्कार के कुछ ही घंटे बाद अपनी बेटी को नदी में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तड़के बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। बच्ची का नामकरण संस्कार बृहस्पतिवार की सुबह किया गया था। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता उन्नीकृष्णन (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता पिता में कोई मसला था। महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि आरोपी महिला पर इस बात के लिये दबाब बना रहा था कि शाम में वह बच्ची को अपनी मां के पास ले जायेगा।

उन्होंने बताया कि जब वह व्यक्ति कुछ समय बाद नहीं लौटा तो मां ने इस संबंध में थाने में शिकायत की। कुछ लोगों ने आरोपी को नदी के निकट घूमते देखा, इसके बाद पुलिस ने तलाश अभियान चलाया और आज सुबह बच्ची का शव बरामद कर लिया गया।

सम्भल में दो पक्षों में गोलीबारी में एक की मौत, एक बच्चा घायल

संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के झगड़े में गोली चलने के दौरान घायल हुए एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल हुआ है। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही से मौत का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नखासा थाना क्षेत्र के अंजुमन चौराहे पर दो पक्षों में किसी बात पर विवाद हो गया जिसमें गोलीबारी शुरू हो गयी। गोली लगने से महमूद (55) घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान महमूद की मौत हो गई।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त घटना में एक बच्चा भी घायल हुआ है। उक्त मामले में सलमान, इमरान सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुमार ने बताया की महमूद की मौत के बाद उसके परिजन उग्र हो गए। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Web Title: Kerala Heartbreaking incident father throws daughter river naming ceremony dies

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे